एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: नतीजों से पहले जान लें किस पार्टी ने कितनी सीटों पर दिए थे उम्मीदवार?

Jharkhand Election 2024: झारखंड में आज होने जा रही मतगणना से यह पता चलेगा कि वर्तमान सीएम और पूर्व सीएम के कुछ रिश्तेदार जो चुनाव मैदान में हैं, उनका राजनीतिक भविष्य क्या होगा.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में टकी-टकी लगाकर काउंटिंग की घड़ी का इंतजार किया जा रहा है. आज सुबह (23 नवंबर) 8 बजे पोस्टल बैलट के साथ वोटों की गिनती शुरू होनी है. राजनीतिक पार्टियां अपने गुणा-गणित में लगी हुई हैं तो निगाहें उन प्रत्याशियों पर भी है जिसकी उम्मीदवारी से दलों की साख दांव पर है. झारखंड में एनडीए बना इंडिया गठबंधन की लड़ाई में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी यह उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा तो आइए जान लेते हैं कि किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे हैं.

एनडीए का सीट समीकरण

एनडीए के बैनर तले बीजेपी, आजसू, जेडीयू और लोजपा एक साथ चुनाव लड़ रही है. सबसे ज्यादा प्रत्याशी बीजेपी ने उतारे हैं. राज्य की 81 में से 68 सीटों पर बीजेपी ने अपना कैंडिडेट उतारा है. गठबंधन में आजसू को 10 सीट दी गई. जेडीयू को एक और चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास को एक सीट दी गई है. 2019 में बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा था और 79 उम्मीदवार उतारे थे जबकि आजसू ने 53 प्रत्याशी घोषित किए थे.

एनडीए के वीआईपी कैंडिडेट

एनडीए के वीआईपी कैंडिडेट की बात करें तो बाबूलाल मरांडी जिन्होंने पिछला चुनाव बीजेपी से अलग होकर लड़ा था, इस बार वह बीजेपी का हिस्सा हैं और धनवारी से मैदान में हैं. हाल ही में जेएमएम छोड़ बीजेपी से जुड़ने वाले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सरायकेला से प्रत्याशी हैं. पूर्व सीएम और मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व से मैदान में हैं. शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन जामताड़ा और मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से प्रत्याशी बनाई गई हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता सरयू राय की सीट बदल गई है और वह जमशेदपुर पश्चिम से मैदान में हैं.  

इंडिया गठबंधन का सीट समीकरण

जेएमएम 2019 की ही तरह 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस को पिछले बार से एक सीट कम दी गई है और वह 30 सीटों पर चुनाव मैदान में है. आरजेडी के सात और सीपीआई-माले के चार प्रत्याशी मैदान में हैं. एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग जेकेएलएम 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इंडिया गठबंधन के वीआईपी कैंडिडेट

सीएम हेमंत सोरेन एकबार फिर अपनी परंपरागत बरहेट सीट से प्रत्याशी हैं. बरहेट आरक्षित सीट है. उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन गांडेय से उम्मीदवार हैं. हेमंत के विश्वासपात्र और मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट दिया गया है जो कि हेमंत की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ मैदान में हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी हैं. उनके सामने जेडीयू के सरयू राय हैं. दुमका से हेमंत के भाई बसंत सोरेन प्रत्याशी हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों से मारी बाजी, 81 में से 68 सीटों पर ज्यादा किया वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget