एक्सप्लोरर

Dumka Death Case: दुमका हत्याकांड मामले में 100 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने जुटाए हैं अहम सबूत

Dumka News: दुमका हत्याकांड मामले में दुमका पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है. चार्जशीट 100 से अधिक पन्नों की है जिसे तैयार करने में 12 सदस्यीय SIT टीम को 10 दिन का वक्त लगा है. 

Dumka Death Case: झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में पीड़िता को जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने न्यायालय (Court) में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस बात की पुष्टि दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने   की है. चार्जशीट 100 से अधिक पन्नों की है, जिसे तैयार करने में 12 सदस्यीय एसआइटी (SIT) को 10 दिन का वक्त लगा है. हालांकि, अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी पुलिस का अनुसंधान जारी है. अंबर लकड़ा (Amber Lakra) ने कहा कि, पुलिस ने अपने अनुसंधान में आरोपी को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाए है. आरोपी शाहरुख और नईम अंसारी उर्फ छोटू के खिलाफ सबूत मिले हैं जो सजा दिलाने के लिए काफी हैं. पुलिस ने ये भी बताया कि केस में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उनके खिलाफ सभी टेक्निकल, ह्यूमन, केमिकल सबूत के साथ कागजी सबूत मिले है. 

आरोपी ने पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग 
गौरतलब है कि, दुमका में बीते 23 अगस्त को सुबह करीब 5 बजे शाहरुख अंसारी नाम के एक सरफिरे ने घर में सो रही पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जला दिया था. जिंदगी और मौत के बीच झूलती पीड़िता को आनन-फानन में फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसी शाम को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. 

इलाज के दौरान हुई थी मौत 
दर्द से तड़पती पीड़िता ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था. इस मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपी शाहरुख को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि नईम अंसारी को पीड़िता की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले को लेकर राज्य में सियासी उबाल भी देखने को मिला था. बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर भी रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Operation Octopus: नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' सफल, बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर पहुंचे जवान

Kartavya Path: इंडिया गेट के छत्र में 'नेताजी' हुए विराजमान, बाबूलाल मरांडी ने बताया गुलामी की मानसिकता का परित्याग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget