एक्सप्लोरर

Jharkhand: धनबाद जज हत्याकांड में खाली हैं CBI के हाथ, अब आरोपी ऑटो चालकों के दोस्त से की गई पूछताछ 

Jharkhand News: धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की मौत (Death) के मामले में सीबीआई ने प्रकाश रजक नाम के युवक से पूछताछ की है. 

Dhanbad Judge Uttam Anand Murder Case: धनबाद (Dhanbad) के जज  उत्तम आनंद (Uttam Anand) हत्याकांड में बुधवार को सीबीआई की टीम ने जोड़ाफाटक से प्रकाश रजक नाम के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. प्रकाश जज हत्याकांड के आरोपी आटो चालक लखन वर्मा (Lakhan Verma) और उसका सहयोगी राहुल वर्मा (Rahul Verma) का दोस्त है.

दूसरी बार हो रहा है टेस्ट 
बता दें कि, जज उत्तम आनंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी आटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा का नार्को टेस्ट हो चुका है, उनकी ब्रेन मैपिंग की जा रही है. सीबीआई दोनों को 29 दिसंबर तक रिमांड पर रखेगी. ये दूसरी बार है कि दोनों का नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की जा रही है. इससे पहले सीबीआई ने अदालत को बताया कि नार्को के लिए दोनों आरोपियों ने अपनी सहमति भी स्वेच्छा से दी है. 

पहले भी हो चुका है टेस्ट 
इसके पहले बीते 16 अगस्त को सीबीआई जेल में बंद आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा का नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर गुजरात लेकर गई थी. टेस्ट के बाद भी सीबीआई को इस मामले में कुछ विशेष सुराग नहीं मिला था.

आखिर कैसे हुई जज की मौत
बता दें कि, 28 जुलाई 2021, दिन- बुधवार, समय- सुबह 5 बजे. जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की ओर लौट रहे थे. सड़क पूरी तरह से सूनसान थी. जज साहब सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहे थे. उसी समय वहां पीछे से एक ऑटो रिक्शा आया. ऑटो रिक्शा सड़क के बीचों बीच सीधे चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऑटो रिक्शा जज उत्तम आनंद की तरफ मुड़ गया और उन्हें टक्कर मार दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी. सीबीआई इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं की वजह से बढ़ी ठिठुरन, आने वाले दिनों में दिखेगा सर्दी का सितम 

Jharkhand: नक्सल प्रभावित जिलों के युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल, CM हेमंत सोरेन ने 'सहाय' योजना का किया शुभारंभ  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget