एक्सप्लोरर

Jharkhand: नक्सल प्रभावित जिलों के युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल, CM हेमंत सोरेन ने 'सहाय' योजना का किया शुभारंभ  

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'सहाय' योजना (Sahay Scheme) की शुरुआत की है.  

Jharkhand Government Scheme: झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर रचनात्मक बदलाव की सोच के साथ राज्य सरकार ने सहाय (स्पोर्ट्स एक्शन टूवर्डस हार्नेसिंग एस्पिरेशन ऑफ यूथ) नाम की विशेष योजना शुरू की है. चाईबासा (Chaibasa) के एसोसिएशन ग्राउंड में बुधवार को झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के मकसद से 'सहाय' योजना (Sahay Scheme) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत सरकार ने 2 से 10 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. शुभारंभ के दौरान सीएम सोरेन ने कहा कि ग्रामीण स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक खिलाड़ियों का चयन होगा, उसी के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के अलावा सहाय योजना की शुरुआत सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला और सिमडेगा से हुई है. 

नक्सलियों का भय नहीं होगा
सीएम सोरेन ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले में अब लोगों को नक्सलियों का भय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने झारखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए एक अलग तरह का काम किया है. कई जिलों में खेल के लिए अलग से पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. पोटो हो योजना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. उसी के तहत सहाय योजना की शुरुआत हुई है.

लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास 
सीएम सोरेन ने कहा कि खेलों के माध्यम से राज्य के नक्सल प्रभावित 5 जिले के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास होगा. राज्य के नक्सल प्रभावित जिले का चित्र लोगों के मन में जो गढ़ा गया है, उसे खेलों के माध्यम से बदला जाएगा. इन जिले के बच्चों को खेल के माध्यम से प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. हर नौजवान में कोई ना कोई प्रतिभा छिपी हुई है. उसे निखारने के लिए सहाय योजना की शुरुआत की गई है. सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें यहां की भाषा, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन के बारे में जानकारी तक नहीं है. ऐसे लोग से झारखंड को बदनाम करने में लगे हैं.

ये भी पढ़ें:

झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल की इजाजत के बिना राज्य में प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे डॉक्टर, जानें- खास बात

Jharkhand Gangrape: नाबालिग के साथ गांव के ही 4 युवकों ने किया गैंगरेप, इस हाल में घंटों बेहोश पड़ी रही छात्रा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget