एक्सप्लोरर

Chaibasa Encounter: झारखंड के चाईबासा में मुठभेड़, मारे गए दो नक्सली, CRPF का एक जवान घायल

Chaibasa Encounter News: झारखंड में सीआरपीएफ की बटालियन नंबर 209 को चाईबासा इलाके में नक्सलियों को मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की.

Jharkhand Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ जिले के के सोनुवा थाना क्षेत्र में हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्‍सलियों को ढेर कर दिया. वहीं, CRPF 209 बटालियन के एक जवान के भी घायल होने की सूचना है.

दरअसल, जिले के पुलिस कप्‍तान (SP) आशुतोष शेखर को गुप्‍त सूचना मिली थी कि सोनवा थाना क्षेत्र के नचलदा जंगल में भाक‍पा माओवादी के दस्‍ता सदस्‍य घूम रहे हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

सुरक्षाबलों को देखते ही न‍क्‍सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इस दौरान दो नक्‍सली मारे गए. दोनों मृत नक्‍सलियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है. इनमें एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक ने भी दो नक्‍सलियों की मौत की पुष्टि कर दी है.

CRPF 209 बटालियन के एक जवान घायल

सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद बाकी नक्‍सली घने जंगल का फायदा उठा कर फरार होने में सफल हुए. इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है जिसकी पहचान  CRPF 209 बटालियन के अमन कोंगाड़ी के रूप में हुई है. उनके हाथ में चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें रांची रेफर कर दिया गया है. फि‍लहाल, सुरक्षबलों द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इलाके में छुपे हो सकते हैं और नक्सली, पुलिस की कार्रवाई जारी

कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान दो शव बरामद किया गया है. घायल जवान खतरे से बाहर है. पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस मुठभेड़ के बाद इलाके में नक्सली मूवमेंट पर रोक लगेगी. हालांकि अभी भी उन्हें कुछ नक्सलियों के इलाके में छुपे होने का संदेह है. इसलिए स्थानीय पुलिस अपना अभियान आगे जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede: 'उम्मीद है कि भारत सरकार इस...', महाकुंभ भगदड़ पर क्या बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन?

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget