एक्सप्लोरर

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो के फैसले ने चढ़ाया सियासी पारा, किया ये बड़ा ऐलान

Jharkhand Congress News: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह पहले की तरह पार्टी की सेवा में रहेंगे.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. गुरुवार (5 सितंबर) को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घोषणा करते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह पहले की तरह पार्टी की सेवा में रहेंगे. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे. उन्होंने यह घोषणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए की. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मिले निर्देशों के आलोक में यह बैठक बुलाई गई थी. 

उन्होंने कहा, ''यह एक सतत प्रक्रिया है. इस बैठक में जिला अध्यक्षों से सभी बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया. जिलाध्यक्षों का संवाद कार्यक्रम जारी है, जिसमें अब तक 9 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. अगला कार्यक्रम सिमडेगा जिले में होगा, जिसके लिए नवनियुक्त सह प्रभारी शुक्रवार को आ रहे हैं.''उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत विनिंग फॉर्मूला लागू किया जाएगा, यानी जहां जो पार्टी या संगठन ज्यादा मजबूत है, वहां उसकी दावेदारी होगी.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को रांची में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को बैठक के लिए बुलाया था. करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ. झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है. 

इसी साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का चुनाव कराया जाएगा. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था.

ये भी पढ़ें:

CM हेमंत सोरेन का बड़ा दावा, 'इस साल विधानसभा चुनाव के बाद BJP हमेशा के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget