एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन का बड़ा दावा, 'इस साल विधानसभा चुनाव के बाद BJP हमेशा के लिए...'

Jharkhand Election 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गुमला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोपलगाया कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर अन्य दलों के विधायकों और सांसदों की ‘खरीद-फरोख्त’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी राज्य से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी.

सीएम सोरेन ने आरोप लगाया, ‘‘यदि लोग उन्हें (बीजेपी) नकार भी दें तो भी वे विधायकों, सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं और सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें जेल में डाल देते हैं.’’

मुख्यमंत्री गुमला ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

सोरेन ने कहा, ‘‘जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही हमारा विपक्ष (बीजेपी) भी सत्ता के बिना ऐसा ही महसूस करता है... वे पिछले दो सालों से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं. लेकिन, हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब झारखंड में बीजेपी के ‘‘स्थानीय नेता विफल” हो गए, तो अब वह छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को ‘‘आयात’’ कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये नेता यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव भड़का रहे हैं.’’ सीएम सोरेन ने बीजेपी पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘वे नहीं चाहते कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे. लेकिन, हमने तय किया है कि इस बार हम झारखंड से अपने विपक्ष को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे.’’

राज्य में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत पर सोरेन ने कहा कि “दोषपूर्ण” कोविड टीके मौत का एक कारण हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में लोगों को दिए गए कोविड टीके दोषपूर्ण थे. इसका असर मरने वाले युवाओं में देखा जा रहा है.’’ अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. सोरेन ने कहा, ‘‘युवाओं की मौत के पीछे साजिश का संदेह है. मैंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं.’’ इससे पहले बीजेपी की झारखंड इकाई ने दावा किया था कि झामुमो नीत सरकार के “कुप्रबंधन” के कारण अभ्यर्थियों की मौत हुई.

मंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन के इलाके में पहुंचे रामदास सोरेन, पूर्व CM के खिलाफ हुई नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget