एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक ने आदिवासियों पर क्या कहा कि गरमाई सियासत? अब बाबूलाल मरांडी ने दिया करारा जवाब

Jharkhand: BJP आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि, झारखंड में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पूछ रहे हैं कि आदिवासी इतना तेज कैसे हो गये? ये कांग्रेस की जनजातीय समाज के प्रति सोच है.

Jharkhand Politics News: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने बुधवार को विधानसभा में आदिवासी समुदाय और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को लेकर अजीबो-गरीब टिप्पणी की है. इरफान अंसारी ने सदन में कहा कि, 'बाबूलाल मरांडी इतना तेज कैसे हो गए, हमको समझ में नहीं आता, आप एक आदिवासी हैं. आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है?'

वहीं इसके बाद इरफान अंसारी के इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. दरअसल, बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय सहित तमाम नेताओं ने इस बयान को लेकर इरफान अंसारी पर हमला बोला है. बीजेपी नेताओं ने कहा है कि, इरफान अंसारी की तरफ से सदन में दिए गए बयान से साफ हो गया है कि कांग्रेस आदिवासियों के प्रति कैसी ओछी सोच रखती है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस पूरे विवाद के पीछे एक वीडियो है, जिसे दो दिन पहले बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया था. उस वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे. उनके माथे पर तिलक भी दिख रहा था. मंदिर से बाहर आकर उन्होंने तिलक को पोंछ दिया. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों के साथ वो बैठे हैं, जिसमें कह रहे हैं कि अगर आप वोट नहीं भी करेंगे तो भी हम जीत जाएंगे. पूरे विवाद के जड़ में यही वीडियो है.

इरफान अंसारी क्या कहा?
वहीं इसी वीडियो पर इरफान अंसारी सदन में सफाई दे रहे थे. कांग्रेस विधायक वीडियो को क्रॉप करने के लिए बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. मगर बाबूलाल मरांडी सदन में मौजूद नहीं थे. सदन की कार्यवाही का प्रसारण झारखंड सरकार के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा था. इसमें इरफान अंसारी कह रहे हैं कि 'बाबूलाल जी इतना तेज कैसे हो गए, हमको समझ में नहीं आता. आप एक आदिवासी हैं. आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है?' वहीं वीडियो की एक क्लिप बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, झारखंड में कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी पूछ रहे हैं कि आदिवासी इतना तेज कैसे हो गये? ये कांग्रेस की जनजातीय समाज के प्रति सोच है.

बाबूलाल मरांडी ने दिया जवाब
वहीं बाबूलाल मरांडी ने भी वीडियो क्लिप के साथ अपने फेसबुक पेज पर लिखा, मैं आदिवासी हूं और मुझे आदिवासी होने पर गर्व है. मेरा समाज अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति पर अभिमान करता है. कांग्रेस पार्टी का असल चेहरा बेनकाब हो ही गया. संपूर्ण आदिवासी समाज यह देखकर मर्माहत है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने सार्वजनिक रूप से एक आदिवासी बेटे को अपमानित किया. आदिवासियों की पहचान पर कुठाराघात किया. कांग्रेस पार्टी की नींव में ही आदिवासी विरोध है. बार-बार हमारे स्वाभिमान पर हमला होता है. लेकिन, इस बार हमारा समाज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों को ज़रूर सबक सिखाएगा.

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जोरदार हंगामा, नियोजन नीति पर गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget