एक्सप्लोरर

Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के गाने का वीडियो लॉन्च, आप भी देखें दिलचस्प अंदाज

Amba Prasad News: झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को गीत-संगीत में भी रुचि है. उन्होंने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो शूट किया, जिसे मंगलवार को ईडी ऑफिस पहुंचने से पहले लॉन्च किया गया है.

Amba Prasad Music Video:  झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद  (Amba Prasad) और उनके भाई अंकित राज (Ankit Raj) सोमवार को रांची स्थित ईडी (ED) ऑफिस पहुंचे. एजेंसी ने इनके ठिकानों पर पिछले महीने छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए समन जारी किया था. इसके पहले विधायक योगेंद्र साव (Yogendra Sao) से पूछताछ की जा चुकी है.

एजेंसी के समक्ष हाजिर होने के करीब एक घंटा पहले अंबा प्रसाद ने रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद का एक म्यूजिक एक वीडियो लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि ईडी के समन पर वह पूछताछ में शामिल होने जा रही हैं. हमने कुछ किया ही नहीं है, इसलिए चेहरे पर शिकन नहीं है. ईडी ने 12 मार्च को जबरन वसूली, लेवी, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए विधायक अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था.

अपने म्यूजिक वीडियो के लिए मांगा जनता का प्यार
अंबा ने 'एक्स' पर भी अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''गीत संगीत  हमारी ज़िंदगी का रस हैं. ज़िन्दगी की यही रीत है. जीवन का सुर ही संगीत है. सरहुल पर्व के पावन अवसर पर प्रकृति प्रेम पर आधारित इस गीत को मैंने अपनी आवाज दी है एवं गाने में अभिनय के माध्यम से हमारे आदिवासी संस्कृति एवं मानव के प्रकृति प्रेम को दर्शाया है. वीडियो को आप सभी अपना प्यार एवम आशीर्वाद जरूर दें.''

ईडी ने अंबा के आवास पर की थी छापेमारी
ईडी का दावा है कि तलाशी के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और झारखंड राज्य में अवैध बालू खनन से संबंधित साक्ष्य लगे हैं. ईडी ने योगेंद्र साव, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ झारखंड के अलग-अलग थानों में दर्ज 15 से अधिक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है.

छापेमारी और जांच के दौरान ईडी ने योगेंद्र साव के बेटे और उनकी करीबियों की कंपनियों हबिकान प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अष्टभुजी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मां अस्टभुजी सेरामिक, वी कनेक्ट इंडिया, लक्ष्मण सेरामिक एंड मिनरल, मेसर्स अंकित राज, मेसर्स योगेंद्र प्रसाद, मेसर्स एसकेएस इंटरप्राइजेज, मिलियन ड्रीम फाउंडेशन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले हैं. 

ये भी पढ़ेंChaibasa News: लोकसभा चुनाव के दौरान नकली शराब बांटने की थी तैयारी, फैक्ट्री का भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget