एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं ये तीन नाम

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड कांग्रेस में इन दिनों तीन नाम सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बंधु तिर्की की खूब चर्चा हो रही है. यह चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के सिलसिले में हो रही है.

Jharkhand Politics News: लोकसभा और विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं प्रमुख पार्टियों में बदलाव शुरू हो गया है.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को छोड़कर सभी प्रमुख दल खुद में बदलाव ला रहे हैं. बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश  को बदलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. वहीं, कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) को हटाने की भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. जल्द नए नाम की घोषणा हो सकती है. 

फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी अविनाश पांडेय है. इससे पहले आरपीएन सिंह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त थे. राजेश ठाकुर की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर तब की गई थी जब आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ दिया था. इसी बीच बंधु तिर्की को कांग्रेस ने कार्यकारणी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति दी मगर कांग्रेस में कुछ खास बदलाव नहीं आया. फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से सुबोधकांत सहाय, गीता कोड़ा और बन्धु तिर्की का नाम सुर्खियों में हैं.

इन तीन नाम पर चर्चा के पीछे है यह वजह
सुबोध कांत केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं. वह कांग्रेस के टिकट पर रांची से सांसद चुने भी गए थे. उनकी पार्टी में अच्छी पकड़ बताई जाती है वहीं गीता कोड़ा की बात की जाय तो वह झारखंड कांग्रेस की पहली सांसद रही हैं.साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी भी हैं. उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इसलिए भी जोड़ा जा रहा है कि 2019 के चुनावी दौर में प्रधानमंत्री मोदी की लहर के बावजूद उन्होंने बीजेपी उमीदवार को परास्त कर जीत हासिल की थी.  बन्धु तिर्की पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री थे. फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारणी अध्यक्ष हैं. आदिवासियों में उनका चेहरा काफी लोकप्रिय भी बताया जाता है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget