एक्सप्लोरर

झारखंड: हेमंत सोरेन की आज ED के सामने पेशी, अवैध खनन मामले में होगा सवाल-जवाब, विरोध प्रदर्शन की तैयारी में JMM कार्यकर्ता

Illegal Mining Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के उल्लंघन और साहेबगंज जिले में एक अवैध खनन मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए तलब किया है.

Jharkhand Politics: अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गुरुवार (17 नवंबर) को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी होगी. ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है. सुबह 11 बजे हेमंत सोरेन को ईडी के सामने पेश होना है. हेमंत सोरेन की पेशी को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए हैं. इसको देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले ईडी ने 3 नवंबर को बुलाया था. मुख्यमंत्री ने उस वक्त व्यस्त कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्थापना दिवस तक खुद को व्यस्त बताया था. इसके बाद ईडी ने 17 नवंबर का समय पूछताछ के लिए दिया है. हेमंत सोरेन को ED ने 17 नवंबर को 11 बजे अपने कार्यालय बुलाया है. सीएम हेमंत को ईडी ऑफिस में पेश होना है. इस समन के बाद झामुमो के नेताओं में आक्रोश है. इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बैठकों का दौरा जारी

सीएम हेमंत सोरेन की ईडी के सामने पेशी से एक दिन पहले बुधवार (16 नवंबर) को कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास में पार्टी विधायकों की बैठक भी हुई. हालांकि, इसमें पार्टी के निलंबित विधायकों सहित आठ विधायक नहीं पहुंचे. कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि वह पूरी एकजुटता के साथ वर्तमान परिस्थिति से लड़ेंगे. इसके के बाद देर शाम मुख्यमंत्री सोरेन के आवास पर गठबंधन के विधायकों के साथ एक बैठक भी हुई. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 11 बजे रांची में यूपीए विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

किस मामले में होगी पूछताछ?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के उल्लंघन और साहेबगंज जिले में एक अवैध खनन मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) जांच के लिए तलब किया है. ईडी ने मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय कथित बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है. ईडी ने कहा है कि उसने राज्य में अब तक 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित अपराध का पता लगाया है.

झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉड्रिंग के मामले में कई छापेमारी हुई हैं. छापेमारी के दौरान हेमंत सोरेन से संबंधित मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. इनमें उनकी कई बैंकों की चेकबुक, पासबुक और हेमंत सोरेन के साइन शामिल हैं. ईडी को इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज गिरफ्तार आरोपी पंकज मिश्रा के पास से बरामद हुए थे.

इसे भी पढ़ेंः-

'ये बात करने का तरीका नहीं होता'... कनाडा के पीएम ट्रूडो पर भड़के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget