एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा-सूखे की तरफ बढ़ रहा है झारखंड, बैठक में केंद्र सरकार से की ये मांग

CM के हवाले से कहा गया है, ‘‘राज्य में अब तक 50 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है. झारखंड सूखे की ओर अग्रसर है. केंद्र से अनुरोध करता हूं कि स्थिति से निपटने के लिए विशेष पैकेज की मंजूरी दी जाए.’’

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में सूखे-जैसी स्थिति से निपटने के लिए रविवार को नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक के दौरान केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से यहां जारी बयान में यह जानकारी दी गयी. सीएमओ के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोरेन ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं की कमी के कारण राज्य हर तीन से चार साल में सूखे का सामना करता है.

क्या कहा गया है बयान में 
बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘इस साल, राज्य में अब तक 50 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें धान की बुवाई के लक्ष्य का 20 प्रतिशत से भी कम हासिल किया जा सका है. झारखंड सूखे की ओर अग्रसर है. मैं केंद्र से अनुरोध करता हूं कि स्थिति से निपटने के लिए झारखंड के वास्ते एक विशेष पैकेज की मंजूरी दी जाए.’’ उन्होंने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए भी पैकेज की मांग की.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज क्या हुआ बदलाव, यहां देखें दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में तेल के रेट

सीएम ने और क्या कहा
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य में सिंचाई सुविधाओं की भारी कमी है. मौजूदा सुविधाएं केवल 20 प्रतिशत भूमि को कवर कर सकती हैं. पांच लाख हेक्टेयर खरीफ भूमि ‘ऊंचाई वाली’ श्रेणी में आती है. यदि ऐसे भूखंडों को सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाती है, तो फसलों का विविधीकरण किया जा सकता है.’’ उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा ने हाल में आदिवासी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के दरवाजे खोलने के वास्ते पंडित रघुनाथ मुर्मू आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्रों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने के लिए राज्य में जल्द ही एक क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जाएगी.

1.36 लाख करोड़ बकाया नहीं मिला-CM
मुख्यमंत्री ने झारखंड में खनन राजस्व में से अधिक हिस्सा मांगा है. सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य को अब तक खनन कंपनियों से 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिला है, जिसका उपयोग लोगों के कल्याण के लिए किया जा सकता था.’’ सोरेन ने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में विस्तार के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना लागू की है. इस योजना के क्रियान्वयन से जहां राज्य के गरीब किसान परिवारों को आजीविका का स्थायी अवसर दिया जा रहा है, वहीं एक बड़े क्षेत्रफल में परती टांड भूमि का बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है.

Jharkhand Tribal Festival 2022: झारखंड जनजातीय महोत्सव का 9-10 अगस्त को होगा आयोजन, भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget