एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 'विपक्ष ने जो जाल बिछाए हैं उसी में...' CM सोरेन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सीएम सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने हमारे लिए जाल बिछाए हैं उसी जाल में इन्हें समेटकर भगा दिया जाएगा.

CM Hemant Soren Attack on BJP: झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. सीएम सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पहले से ही मुद्दाविहिन है और उनके पास मुद्दा कभी नहीं रहा. सीएम ने कहा कि बहुमत हासिल करने के लिए विपक्ष के लोग थोड़ी ही जाएंगे? जिस तरह से विपक्ष अपने षडयंत्रकारी जाल बिछा रहा है, वो सभी जाल एक एक करके  उतारे जाएंगे. हमारे लिए सभी जाल जो बिछाए छाए गए हैं, उसी जाल में इन्हें समेटकर भगा दिया जाएगा. वहीं सीएम सोरेन ने दुमका (Dumka) की घटना पर बयान देते हुए कहा कि घटनाएं तो होती रहती हैं. घटना कहां नहीं होती? घटना बोल कर तो नहीं आती?

दुमका में मिली आदिवासी नाबालिग किशोरी की पेड़ से लटकती हुई लाश के मामले पर दुमका के एसपी अम्बर लकड़ा ने कहा कि मामले की अनुसंधान जारी है. आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर किया गया है और पुलिस जल्द से जल्द इस मामले मे चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश कर रही है.

पिछले काफी दिनों से सियासी उठकपटक जारी

पिछले काफी दिनों से झारखंड में सियासी उठकपटक चल रही है, इसी बीच महागठबंधन के विधायक रायपुर भेजे गए थे. अब ये विधायक रांची आने के लिए रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. वहीं रायपुर में झारखंड महागठबंधन के विधायकों के होने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बचाने वाला कौन होता हूं? वे खुद आए हैं, वे हमारे मेहमान हैं.

इस बीच खुद सीएम सोरेन ने भी प्रदेश की जनता के लिए एक बात कही है. सीएम सोरेन ने कहा झारखंड में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कहा कि इस राजनीतिक लड़ाई को हम लड़ेंगे. बहुत सारे लोग सरकार को गिराने में लगे हुए हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाएंगे. सीएम ने कहा कि आपको घबराने की जरुरत नहीं है हेमंत आपके साथ हैं. हम आपके बीच के ही व्यक्ति है और सरकार जनता के लिए ऐसे ही काम करती रहेगी. वहीं राज्यपाल रमेश बैस निजी कारणों से दिल्ली गए हुए हैं लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे झारखंड के घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है.

Jharkhand Politics: कुर्सी पर संकट के बीच सीएम हेमंत सोरेन- हम लड़ेंगे ये राजनीतिक लड़ाई, घबराने की जरूरत नहीं

Jharkhand Politics: राज्यपाल रमेश बैस का आज झारखंड लौटना मुश्किल, गृह मंत्री अमित शाह से अभी नहीं हुई मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget