एक्सप्लोरर

Ratan Tata Death News: उद्योगपति रतन टाटा का निधन, हेमंत सोरेन ने की झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

Ratan Tata Death News: उद्योगपति रतन टाटा का निधन होने के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा की. झारखंड को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

Ratan Tata Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

सीएम हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.”

टाटा समूह को दुनिया भर में दिलाई नई पहचान

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को टाटा समूह को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय दिया जाता है. 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. टाटा कंपनी ने बीती रात इसकी सूचना सभी से साझा की. रतन टाटा बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती कराए गए थे. 

टाटा समूह ने एक्स पोस्ट पर अपने एक बयान में कहा, "यह बहुत बड़ी क्षति है कि हम रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं, जो वास्तव में एक असाधारण व्यक्तित्व थे. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने नौ अक्टूबर की रात उद्योगपति के निधन की पुष्टि की. उन्होंने टाटा को "मित्र, गुरु और अपना मार्गदर्शक" बताया.

टाटा संस के चेयरमैन ने अपने बयान में ये भी कहा है कि उनके योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी नया आकार दिया है.

कौन बनेगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
 
रतन टाटा के निधन के बाद से इस बात की चर्चा है कि अब टाटा समूह की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? टाटा समूह को संभालने के मामले में नोएल टाटा सबसे मजबूत दावेदार माने जाते हैं. वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर रखता है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उनके तीन बच्चों में से किसी एक को भी ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नोएल टाटा के तीन बच्चों में माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा शामिल हैं. रतन टाटा के एक छोटे सगे भाई भी हैं. उनका नाम है जिम्मी टाटा, जो सुर्खियों से हमेशा दूर रहते हैं. 

 ये भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी, चौथी किस्त कब? CM हेमंत सोरेन ने कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget