एक्सप्लोरर

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी, चौथी किस्त कब? CM हेमंत सोरेन ने कर दिया ऐलान

Mukhymantri Maiya Samman Yojana: झारखंड में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना की किस्तें जारी की जा रही हैं. इसकी चौथी किस्त भी जल्द जारी की जाएगी.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने  बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ पूजा के अवसर पर जारी की जाएगी. तीसरी किस्त नवरात्र के अवसर पर जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है. सीएम हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आने के बाद इस योजना की घोषणा की थी. 

हेमंत सोरेन ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा, ''मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की तीसरी किश्त जमा की है. छठ पूजा के पावन अवसर पर, चौथी किश्त भी आप तक पहुंचेगी. यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्तिकरण की दृढ़ प्रतिज्ञा है.'' 

कार्यों की गति करेंगे तेज - हेमंत
हेमंत सोरेन ने आगे लिखा, ''मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं - हर झारखंडवासी की उन्नति हमारा लक्ष्य है.  हमने शुरुआत की है, पर यह केवल आरंभ है. जेल से लौट पिछले 3 माह में हमने काफ़ी तेजी से कार्य किया है और आगे हम इस गति को और तेज करेंगे. हम मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। यह मेरा संकल्प है, हमारा वादा है.'' 

झारखंड में इसी साल चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से ऐन पहले हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है. ऐसी योजना मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी चल रही है. जहां महिलाओं को क्रमश: 1200 रुपये और 1500 रुपये महीने की आर्थिक मदद दी जा रही है. झारखंड जहां चुनाव बेहद करीब है वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों कुछ विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया है. रांची में एक बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया है जिससे राजधानी में यातायात को सुगम होने में मदद मिलने का दावा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- हरियाणा की जीत से झारखंड में BJP का जोश हाई, चंपाई सोरेन ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget