एक्सप्लोरर

झारखंड में नक्सलियों की कायराना हरकत, अपहरण के बाद मवेशी चराने वाले की हत्या, जंगल में मिला शव

Naxal Attack: चतरा जिले के लेमबुवा गांव में नक्सलियों ने एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. पांच हथियारबंद नक्सलियों ने विष्णु साव का अपहरण कर लिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी.

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. रविवार (2 फरवरी) की सुबह जंगल में मवेशी चराने गए विष्णु साव का पांच हथियारबंद नक्सलियों ने अपहरण कर लिया. कुछ समय बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह मामला चतरा जिले के लेमबुवा गांव का है.

टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर के पास जंगल में पुलिस को विष्णु साव का शव मिला है. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की है. नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. बता दें नक्सलियों की इस कायराना हरकत से स्थानीय लोग दहशत में हैं.

पुलिस मुखबिरी का शक
फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि विष्णु साव की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की गई है. घटना के बाद एसपी विकास पांडेय, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार दलबल के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

इसी हफ्ते चाईबासा में हुई थी मुठभेड़
वहीं इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में बीते बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्‍सलियों को ढेर कर दिया. वहीं CRPF 209 बटालियन के एक जवान के भी घायल होने की सूचना है.

जिले के पुलिस कप्‍तान (SP) आशुतोष शेखर को गुप्‍त सूचना मिली थी कि सोनवा थाना क्षेत्र के नचलदा जंगल में भाक‍पा माओवादी के दस्‍ता सदस्‍य घूम रहे हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

बता दें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में प्रदेश को नक्सल मुक्त करने के लिए साल 2022 से लगातार अभियान चल रहा है. इस दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी नुकसान पहुंचा है. जबकि कई नक्सली भी मारे गये हैं.

संजीत मिश्रा की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: 'यह बजट दर्शाता है कि हमें 2047 तक...', यूनियन बजट पर क्या बोले बाबूलाल मरांडी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget