एक्सप्लोरर

Jharkhand News: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दायर, जानें क्या है मामला

Ranchi: सुनील तिवारी ने कहा कि, राजनीतिक कारणों से षड्यंत्र कर उनके खिलाफ मुकदमा किया गया था. सुनील तिवारी ने कहा है राज्य पुलिस ही नहीं, सीबीआई से जांच करा लें, हम बेदाग निकलेंगे.

Jharkhand News: रांची पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. दरअसल, अरगोड़ा थाने में 7 अगस्त 2021 को श्रम अधीक्षक अविनाश कृष्ण ने एफआईआर दर्ज कराई थी. अरगोड़ा थाने में दर्ज केस की जांच में पदाधिकारी डीएसपी रजतमणि बाखला ने दो साल के बाद बालश्रम प्रतिबंध अधिनियम और एसटी-एससी प्रताड़ना अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की है. इसमें लिखा है कि, एक 12 वर्षीय बच्ची और उसका मंझला भाई सुनील तिवारी के घर पर ही रहते थे. उनके घर में चार कुत्ते थे, जिनकी पूरी देखभाल बच्ची का मंझला भाई करता था. बच्ची भी इन कुत्तों की साफ-सफाई व घरेलू काम करती थी.

केस में पुलिस ने तत्कालीन लालपुर थानेदार ममता कुमारी का बयान भी दर्ज कराया है. इसमें ममता ने कहा है कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार बच्ची को रेस्क्यू कर उसके घर वालों के साथ सीडब्लूसी में बयान दर्ज कराया गया था. इसके बाद एफआईआर दर्ज करायी गई थी. चार्जशीट में यह भी लिखा है कि सुनील तिवारी के खिलाफ दोनों धाराओं में आरोप सही पाया गया है. फिलहाल केस में सुनील तिवारी के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगायी गई है. चार्जशीट में जिक्र है कि पूरे मामले में रांची एसएसपी किशोर कौशल ने 17 जून को प्रतिवेदन-3 निकाला था. प्रतिवेदन में बालश्रम व एसटी-एससी एक्ट की संगत धाराओं के तहत आरोप को सही बताते हुए चार्जशीट का आदेश केस के जांच पदाधिकारी डीएसपी रजतमणि बाखला को दिया गया था.

नाबालिग के भाई ने आरोप को बताया झूठा

वहीं आरोप पत्र समर्पित करने के पूर्व मुआवजे के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का आदेश भी केस के अनुसंधान पदाधिकारी को दिया गया. एक तरफ पुलिस ने जहां बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर चार्जशीट दायर की है, वहीं दूसरी तरफ 12 वर्षीय नाबालिग के भाई ने झारखंड हाई कोर्ट में आईए दायर कर पुलिस पर ही उलटा आरोप लगाया है. नाबालिग के भाई ने हाई कोर्ट को बताया है कि 15 अगस्त 2021 को पुलिस जबरन उनके घर से उनकी बहन व परिवार के सदस्यों को उठा ले गई थी. नाबालिग समेत पूरे परिवार को उठा ले जाने के बाद इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गई थी. हैवियस कार्पस भी फाइल किया गया था.

सीबीआई जांच की मांग

बच्ची के भाई के अनुसार पुलिस चाहती थी कि नाबालिग इस मामले में प्रताड़ना का केस करे. नाबालिग के भाई ने हाई कोर्ट को बताया कि उसके बड़े भाई ने भी सुनील तिवारी के खर्चों पर ही पढ़ाई पूरी की और अब चेन्नई में नौकरी कर रहा है. नाबालिग भी तब सेंट कुलदीप स्कूल में पढ़ाई करती थी. उसके ट्यूशन व तमाम पढ़ाई के खर्च भी सुनील तिवारी उठाते थे. नाबालिग के भाई ने कहा है कि सिर्फ राजनीतिक षड्यंत्र के कारण उसकी नाबालिग बहन का इस्तेमाल किया गया. सुनील तिवारी ने इस मामले में कहा है कि मामले की चार्जशीट की जानकारी मिली है. राजनीतिक कारणों से षड्यंत्र कर उनके खिलाफ मुकदमा किया गया था. सुनील तिवारी ने कहा है राज्य पुलिस ही नहीं, सीबीआई से जांच करा लें, हम बेदाग निकलेंगे. तिवारी ने कहा कि मैंने खुद इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग सरकार से की है.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget