एक्सप्लोरर

Jharkhand: पूर्व विधायक पर हुए नक्सली हमले के बाद भड़की भाजपा, कहा- आतंक बढ़ गया है और सरकार मस्त है

बीजेपी अपने पूर्व विधायक के खिलाफ हुए नक्सली हमले के विरोध में प्रदर्शन करेगी. बाबूलाल मरांडी समेत कई बीजेपी नेता आज राज्य सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध.

Jharkhand Naxal attack on former MLA Gurucharan Nayak: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नक्सली हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की जान बाल-बाल बच गई. लेकिन, पूर्व विधायक की सुरक्षा में तैनात 2 सुरक्षाकर्मियों को नक्सलियों ने मार डाला. इसी घटना के बाद से राज्य सरकार पर भाजपा पूरी तरह हमलावर है. भाजपा ने इसे राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता बताया है. भाजपा इस मामले के विरोध में आज पूरे राज्य में हेमंत सरकार का पुतला दहन करेगी. इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी गुरुचरण नायक के साथ शामिल होंगे. इस बीच हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि ये सरकार राज्य के नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में असफल रही है. प्रदेश में अपराधियों और नक्सलियों का आतंक बढ़ गया है और सरकार खुद में मस्त है.

भाजपा के पूर्व विधायक पर नक्सली हमला   
आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया था जब वो गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां के एक प्रोजेक्ट स्कूल में आयोजित एक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. विधायक के प्रोजेक्ट स्कूल पहुंचने की जानकारी नक्सलियों को पहले से थी और शाम करीब छह-साढ़े छह बजे के बीच करीब 15-20 नक्सली वहां पहुंच कर हथियार लहराने लगे. नक्सलियों ने इसी बीच पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को अपने कब्जे में ले लिया और उनके हथियार छीन लिए. हालांकि, ग्रामीणों की सहायता से पूर्व विधायक नायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे और वहां से भाग निकले.

घटना में मारे गए 2 बॉडीगार्ड  
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों ने विधयाक के दो बॉडीगार्ड की हत्या कर दी है जबकि तीसरा बॉडीगार्ड नक्सलियों के चंगुल से अपनी जान बचाने में सफल रहा. पुलिस महानिदेशक ने इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की और ये भी बताया कि दोनों सुरक्षाकर्मियों की लाश बरामद कर ली गई है. वहीं, तीसरा बॉडीगार्ड राम टुडू घायल हो गया है जिसका अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

झारखंड में माओवादी हमले में बाल-बाल बचे पूर्व BJP विधायक, नक्सलियों ने दो सुरक्षाकर्मियों के गले काटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: एंबुलेंस से विधानसभा आ रहे देवेंद्र महतो, मार्च में होंगे शामिल, बोले- 'कमजोर हूं लेकिन गुस्से में हूं'
Live: एंबुलेंस से विधानसभा आ रहे देवेंद्र महतो, मार्च में होंगे शामिल, बोले- 'कमजोर हूं लेकिन गुस्से में हूं'
झारखंड: कुचाई के सिकरंबा जंगल में SSB-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद
झारखंड: कुचाई के सिकरंबा जंगल में SSB-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च
झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में रांची आ रहे छात्र, शांतिपूर्ण होगा विधानसभा मार्च

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget