एक्सप्लोरर

Sandhya Topno Murder Case में BJP नेता ने उठाए गंभीर सवाल, बोले- दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें CM 

Ranchi News: महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या को लेकर सियासत जारी है. बीजेपी (BJP) नेता बाबूलाल मरांडी ने मामले की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की है.

Babulal Marandi Reaction Over Jharkhand Female Cop Murder: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में बुधवार को एक महिला दारोगा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. पशु तस्करों की गाड़ी से रौंदकर मारी गई महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) के परिवार ने मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. इस बीच झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता बाबूलाल मरांडी ने भी कहा है कि, मामले की जांच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए.'

'दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई करें'
बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, '' खबरों में बताया जा रहा है कि दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचल कर हत्या करने वाले गौ तस्कर रास्ते में पहले दो-दो पुलिस बैरियर तोड़कर निकल चुके थे. इसकी सूचना पुलिस को थी. लेकिन संध्या को इतनी गंभीर जानकारी दिये बग़ैर बिना पूरी तैयारी के इस गाड़ी को रोकने क्यों भेजा गया?. इस पूरे मामले में गंभीर लापरवाही के साथ ही बड़ी साज़िश की संभावना है.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, बिना विलम्ब इसके दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई करें. मामले की जांच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करायें.''

संध्या के साथ थे 2 कांस्टेबल
बता दें कि, रांची के तुपुदाना ओपी में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात संध्या टोपनो मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुलहुंडू में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थीं, तब पशुओं की तस्करी करके ले जा रही एक बोलेरो पिकअप वैन ने उन्हें रौंदकर मार डाला था. इस दौरान संध्या के साथ सिर्फ 2 कांस्टेबल थे. रात लगभग पौने 2 बजे तुपुदाना के प्रभारी कन्हैया सिंह को सूचना मिली थी कि अपराधी वाहन से भाग रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर संध्या की ड्यूटी लगाई गई थी. 

'सरकार बेबस दिख रही है'
बीजेपी ने इस वारदात को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने वीडियो जारी करते कहा कि गौ तस्करी का कारोबार इस सरकार में लगातार बढ़ा है. तस्करों को राज्य सरकार का भी समर्थन प्राप्त है. ये घटना बताती है कि राज्य जंगल राज की ओर है. उन्होंने राज्य सरकार से गौ तस्करी पर रोक के लिए अविलंब सख्त कदम उठाने की मांग की है. राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि तस्करों के आगे सरकार बेबस दिख रही है. इस वारदात को अंजाम देने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें सजा दिलाई जाए.

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: संध्या टोपनो की हत्या पर भड़के BJP नेता, बोले- 'महिला अधिकारी को मौत के मुंह में क्यों भेजा'

Jharkhand: महिला दारोगा की हत्या के बाद जेलर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाबूलाल बोले- 'झारखंड का भगवान ही मालिक है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget