एक्सप्लोरर

Jharkhand सरकार के लिए मुसीबत बनी कोरोना टीकाकरण की सुस्त रफ्तार, ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता  

Jharkhand News: कोविड टीकाकरण की सुस्त रफ्तार सरकार के लिए बड़ी चिंता है. इस बीच   ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए राज्य में सतर्कता बरती जा रही है.

Jharkhand Covid Vaccination: कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के मामले में झारखंड (Jharkhand) राष्ट्रीय औसत से पिछड़ गया है. ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए राज्य के लिए ये चिंता का विषय माना जा रहा है. राज्य में अब तक 69.72 प्रतिशत लोगों ने पहला डोज लिया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये औसत 84.8 प्रतिशत है. राज्य में मात्र 34.2 प्रतिशत लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कहा है कि दिसंबर में राज्य के 90 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके का पहला डोज देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. 

12 से 18 वर्ष की उम्र के लोगों को लगेगा टीका 
इस बीच केंद्र ने झारखंड को उन 7 राज्यों में शामिल किया है, जहां 12 से 18 वर्ष की उम्र के लोगों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी का टीका लगाया जाएगा. ये पहला टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को लगाने की मंजूरी दी है. उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक या अगले साल के पहले महीने में इस आयु वर्ग के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे.

क्या कहते हैं आंकड़े 
बता दें कि, झारखंड में कुल 2 करोड़ 41 लाख 21 हजार 312 लोगों को कोविड टीके देने का लक्ष्य है. इसके विरुद्ध 5 दिसंबर तक 1 करोड़ 68 लाख 17 हजार 855 लोगों को पहला डोज और 82 लाख 55 हजार 423 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है. राज्य में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए हर रोज लगभग 2 लाख 80 हजार लोगों को टीके दिए जाने चाहिए, लेकिन मौजूदा रफ्तार ये है कि औसतन हर रोज लगभग 45 हजार लोगों को ही टीके लग पा रहे हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जागरूक तबके के लोगों से अपील की है कि उनकी जानकारी में जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लिया है, उन्हें प्रेरित कर टीकाकरण कराएं.


Jharkhand सरकार के लिए मुसीबत बनी कोरोना टीकाकरण की सुस्त रफ्तार, ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता  

तेज किया जा रहा है अभियान 
राज्य में धनकटनी और रबी फसलों की बुआई का सीजन चल रहा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब खेतों-खलिहानों तक जाकर लोगों को टीके लगाने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं. हर घर दस्तक अभियान को भी तेज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather: झारखंड में नहीं दिखा चक्रवाती तूफान 'जवाद' का असर, जानें- आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Corona News Variant: ओमिक्रॉन के खतरों के बीच झारखंड में सर्विलांस पर हैं विदेशों से लौटने वाले लोग, इस बात ने बढ़ाई चिंता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget