एक्सप्लोरर

Crime News: देवघर में मिली युवक की सिर कटी लाश, बैग में भरकर झाड़ियों में फेंका गया था शव

Deoghar News: झारखंड (Jharkhand) के देवघर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैग में युवक की सिर कटी लाश मिला. . पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है.

Young Man Murder in Deoghar: झारखंड (Jharkhand) में देवघर (Deoghar) जिले के हिंडोलावरण-तपोवन मुख्य मार्ग पर कटवन गांव के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे बैग में एक युवक का सिर कटा शव मिला. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की उम्र लगभग 18 वर्ष थी. शव (Dead Body) को देखने से लग रहा था कि उसकी बेहरमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी. हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को बैग में भरकर कटवन गांव के पास फेंक दिया गया था. बरामद शव के दोनों पांव भी काटकर अलग कर दिए गए थे और उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था. 

महिलाओं ने झाड़ियों के पास देखा बैग 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह गांव की कुछ महिलाएं सड़क किनारे टहल रही थीं. इसी दौरान महिलाओं की नजर सड़क किनारे झाड़ियों के पास पड़े हुए बैग पर गई. जब नजदीक जाकर देखा तो बैग में चारों ओर खून लगा हुआ था. खून देखते ही महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्‍थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. जांच के दौरान बैग को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर सिर कटी लाश मिली जिसे देखकर लेग हैरान रह गए. 

गहन तफ्तीश में जुटी पुलिस 
मौके पर पहुंचे एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि युवक की हत्या कहीं और की गई और फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया. पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. आसपास के जिलों और थानों से संपर्क किया जा रहा है. ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी युवक के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं है. पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.  

ये भी पढ़ें:

Seema Patra Profile: जानें कौन है मेड पर बेइंतहा जुल्म करने वाली BJP की निलंबित नेता सीमा पात्रा

Jharkhand: मेड को टॉर्चर करने का किया विरोध तो सीमा पात्रा ने अपने ही बेटे पर किए जुल्म, पागलखाने में करा दिया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget