एक्सप्लोरर

तय होगा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष का नाम, चार दिवसीय सत्र के पहले दिन विधायक लेंगे शपथ

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा सत्र 9 से 12 दिसंबर तक होगा. सत्र से पहले, सत्ता पक्ष की बैठक में शपथ, अध्यक्ष चुनाव, लोगों के विकास और क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई.

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा सत्र सोमवार (9 दिसंबर) से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगा. इससे पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में आगामी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक से बाहर आईं बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि इस बैठक में सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के बारे में बातें हुईं. सोमवार को सदन में विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसके अलावा, अपनी सरकार के साथ हम आगे कैसे बढ़ें, लोगों का विकास कैसे हो, क्षेत्र का विकास कैसे हो, इन तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई.

बैठक में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
राज्य सरकार में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा, “रविवार को महागठबंधन दल की बैठक हुई थी जिसमें सोमवार से शुरू हो रहे सत्र, सदस्यों के शपथ ग्रहण और विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा, इससे संबंधित विषयों पर चर्चा हुई है. इसको लेकर मुख्यमंत्री को ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.” 

सुरेश पासवान ने कहा, “इस मीटिंग में सत्र शुरू होने पर किए जाने वाले काम पर चर्चा की गई है. इसमें विधायकों की शपथ होनी है. इसके अलावा, राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा.”

चार दिवसीय सत्र का शेड्यूल
बता दें कि झारखंड के चार दिवसीय सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. 10 दिसंबर को विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा. 11 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और 12 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट को सदन में पेश किया जाएगा.

कब तय होगा नेता प्रतिपक्ष का नाम?
बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष अभी तय नहीं हो सके हैं. इसको लेकर चंपाई सोरेन से सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. 

यह भी पढ़ें: 'प्रदेश में बिना कमीशन नहीं होते जनता के काम', बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर का सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget