एक्सप्लोरर

'प्रदेश में बिना कमीशन नहीं होते जनता के काम', बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर का सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप

Jharkhand News: जरमुंडी विधानसभा से बीजेपी के विधायक देवेंद्र कुंवर ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी कार्य में पहले 45 फीसदी पीसी (रिश्वत) देनी पड़ती है.

Jharkhand Politics: झारखंड में संथाल परगना क्षेत्र से जरमुंडी विधानसभा से बीजेपी के एक मात्र विधायक देवेंद्र कुंवर ने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि राज्य में पीसी (रिश्वत) के बिना जनता का कोई काम नहीं होता. किसी भी कार्य में पहले 45 फीसदी पीसी देनी पड़ती है.

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, ''यही नहीं राज्य में गरीबों के लिए बनाई गई 'आबुआ आवास' योजना के लिए लाभुकों को जिओ टैग के लिये पहले दस फीसदी लिया जाता है. जो नहीं देते हैं, उनको पीछे कर दिया जाता है. ऐसे में चल रहे कमीशनखोरी हटाना मेरी मुख्य प्राथमिकता है.'' 

शिक्षकों की कमी से छात्रों का पढ़ाई बाधित- देवेंद्र कुंवर

नोनीहाट में कार्यक्रम के बाद एबीपी न्यूज से बातचीत में वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने यह भी कहा, ''राज्य में शिक्षकों क़ी भारी कमी के कारण आज छात्रों का पढ़ाई बाधित है. शिक्षा के नाम पर जो साइकिल दिये जा रहे हैं, उसमें भारी गड़बड़ी है. जंगयुक्त साइकिल कुछ ही महीनों में ख़राब होकर कूड़ेदान मे जगह बना रही है.'' 

सरकार कोई ठोस उपाय नहीं कर रही- बीजेपी

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा, ''बेनामी कंपनी के दिये साइकिल में टायर, मरगड, सीट अलग अलग नाम के कंपनियों का होता है जो कुछ ही महीनों में अपनी गुणवक्ता बता देती है. सरकार इस दिशा में कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है.'' 

नोनीहाट में आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

दरअसल संथाल परगना के 18 सीटों में बीजेपी मात्र एक सीट जरमुंडी विधानसभा में जीत दर्ज की है. जीत के बाद बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर नोनीहाट स्थित अपने आवास पर पहली बार अपने विधानसभा के पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ सम्मेलन कर उनका आभार जताया. सम्मेलन में बूथ स्तर के पंचायत से प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था, जहां उन्हें चुनाव में हुई जीत पर कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और एक प्रमाण पत्र भी दिया. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि संथाल परगना में आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसी सुविधाओं का घोर आभाव है. मै संथाल में बीजेपी का अकेला विधायक हूं. मेरी राज्य में सरकार भी नहीं है लेकिन हम अपनी जनता के कार्य के लिये सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे.

उन्होंने ये भी कहा, ''झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह पहला ऐसा सम्मेलन है, जिसे हमने अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित किया है. उन्होंने कहा कि मेरी सांसें जनता के लिये है. हम उनके लिये चौबीसों घंटे काम करेंगे. यह तो शुरूआत है. अभी एक हैं, फिर अनेक होंगे.''

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: फिरौती की रकम न मिलने पर हत्या की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget