एक्सप्लोरर

Jharkhand Assembly Session: समापन भाषण में सीएम सोरेन ने विपक्ष पर कसा तंज, दी ये चेतावनी  

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के शीतकालीन सत्र के समापन भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लंबे समय तक विपक्ष के साथियों को वनवास काटना पड़ेगा.

Jharkhand Assembly Session CM Hemant Soren concluding speech: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को कहा कि शिक्षा (Education) की कमी के चलते ही राज्य की ऐसी दुर्दशा है लेकिन उनकी सरकार के प्रयासों से राज्य पर छाये काले बादल तेजी से छंट रहे हैं. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के शीतकालीन सत्र के समापन भाषण में मुख्यमंत्री सोरेन ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि, ''झारखंड की ऐसी दुर्दशा का कारण शिक्षा की कमी है.'' उन्होंने कहा कि जिन मूलवासियों के लिए आदिवासी विभाग और मंत्रालय हैं उनकी कार्यपालिका, विधायिका में भगीदारी ही नहीं है क्योंकि उन्हें शिक्षा का उचित अवसर ही नहीं मिला.

कोरोना काल में सरकार ने बनाई कार्य योजना 
सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में कभी डबल, कभी ट्रिपल इंजन की तो कभी लंगड़ी सरकार बनी जिसने यहां के आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य पर छाए काले बादल अब छंट रहे हैं. उन्होंने कहा, ''कोरोना काल में हमारी सरकार सो नहीं रही थी, कार्य योजना बना रही थी.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सरकार आपके द्वार' के जरिए हम वहां तक पहुंचे जहां पहले कभी कोई सरकार नहीं पहुंची थी साथ ही राज्य में भाषा और संस्कृति को जीवित रखने के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक लाया गया है.
 
एंटी मॉब लिंचिंग विधेयक लेकर आई है सरकार 
वहीं, मुख्यमंत्री के भाषण के बीच मुख्य विपक्षी भाजपा के विधायकों ने जेपीएससी समेत तमाम मुद्दों पर हंगामा करते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर निकल गए. सीएम सोरेन ने सदन में कहा कि, सरकार एंटी मॉब लिंचिंग विधेयक लेकर आई है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का हमने बहुत शांति और धैर्य से मुकाबला किया. 

सीएम ने की ये अपील
सीएम होमंत सोरेन ने कहा कि, ''मैं राज्यवासियों से अपील करता हूं आप धैर्य से रहें. आपकी समस्या समाधान लायक होगी तो सरकार जरूर करेगी. सरकार क्षमता के अनुरूप राज्य के सभी वर्गों के लोगों को पेंशन दे रही है. राज्य के 60 से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों को पेंशन दिया जा रहा है.'' मुख्यमंत्री ने बताया कि, ''मुझे रात में 12 बजे व्हाट्सएप से जानकारी मिली कि एक दिव्यांग दंपति का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया और रात के एक बजे दिव्यांग का प्रमाण पत्र बना.''

विपक्ष पर कसा तंज 
मुख्यमंत्री ने भाजपा और विपक्ष के विधायकों को चेतावनी दी कि 'जो आपके द्वार कार्यक्रम में नहीं जाएगा वो दोबारा इस सदन में नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों को अधिकार देने के लिए सरकार कटिबद्ध है. विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विपक्ष के साथियों को वनवास काटना पड़ेगा. उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि जब दलित, ओबीसी, एसटी, एससी के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं तो मनुवादी सोच वाले लोगों के पेट में दर्द उठ रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Tribal University: झारखंड में खुलेगी पूर्वी भारत की पहली ट्राइबल यूनिवर्सिटी, जानें- क्या होगा नाम 

Jharkhand News: भतीजे की पत्नी से हुआ चाचा को इश्क, अब चाची हैं परेशान...आगे खुद पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget