एक्सप्लोरर

Sahibganj: साहिबगंज जहाज हादसे पर झारखंड विधानसभा में BJP का हंगामा, CBI से जांच कराने की मांग

झारखंड विधानसभा में बीजेपी सदस्यों ने साहिबगंज जहाज हादसे का मुद्दा उठाया. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.

Sahibganj News: झारखंड विधानसभा की आज कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों ने सदन में साहिबगंज जहाज हादसे का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे की वजह साहिबगंज-राजमहल इलाके से अवैध खनन कर निकाले गये पत्थरों की अवैध ट्रांसपोर्टिंग है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पत्थरों की अवैध ढुलाई और साहिबगंज जहाज हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की.

बीजेपी विधायकों ने विधायक दल के नेता का समर्थन किया और विधानसभा के मुख्य द्वार पर तख्तियां लेकर धरना भी दिया. बता दें कि गुरुवार की रात साहेबगंज से मनिहारी के बीच स्टोन चिप्स लदे 14 ट्रकों को लेकर जा रहा जहाज गंगा नदी में पलट गया था.

सदन में गूंजा साहिबगंज जहाज हादसे का मुद्दा

हादसे के बाद जहाज पर सवार 10 लोग गंगा नदी में लापता हो गए थे. हालांकि दोपहर लगभग 12 बजे सूचना मिली कि डूबे 10 में से आठ लोग तैरकर बाहर आ गये हैं. आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि साहिबगंज से अवैध स्टोन चिप्स को बिहार के मनिहारी में अवैध घाट पर उतारा जाता है और इसी दौरान घटना हुई है. बीजेपी के कई अन्य विधायकों ने बिरंची का समर्थन किया और साहिबगंज के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल स्टोन चिप्स की कालाबाजारी पर बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि धंधा प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है. इसलिए बीजेपी मांग करती है कि घटना की सीबीआई से जांच करायी जाये. 

Dhanbad: धनबाद के स्कूल में छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

सत्ताधारी पार्टी के MLA ने भी की जांच की मांग

सत्ताधारी पार्टी झामुमो के विधायक लोबिन हेम्ब्रेम ने भी कहा कि दुर्घटनाग्रस्त जहाज के जरिए पत्थर ट्रकों पर लादकर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था. उन्होंने पहले भी विधानसभा में मामला उठाया है. हेंब्रम ने सरकारी राजस्व के नुकसान का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. राज्य के संसदीय मंत्री आलमगीर आलम ने विधायकों की मांग पर कहा कि ज्यादा जानकारी लेकर जवाब देंगे. संसदीय मंत्री के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे.

हंगामे की वजह से स्पीकर को दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मंत्री आलमगीर आलम ने सरकार की ओर से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना बिहार की सीमा में हुई है और जांच के लिए साहिबगंज के अपर समाहर्ता की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है. 

Jharkhand Job Alert: झारखंड में निकले मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, तुरंत करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget