एक्सप्लोरर

Bokaro News: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में विधानसभा समिति को जांच करने से रोका गया, जानें- पूरा मामला

Jharkhand: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद विधानसभा की पर्यावरण और प्रदूषण समिति निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति (Assembly Environment and Pollution Committee) दो दिनों से बोकारो (Bokaro) दौरे पर है. दूसरे दिन विधानसभा समिति का निरीक्षण बोकारो स्थित वेदांता इलेक्ट्रो स्टील (Vedanta Electro Steel Plant) में था, लेकिन निरीक्षण करने पहुंचे सदस्यों को प्लांट के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया. प्लांट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने विधानसभा समिति के सदस्यों को यह कह कर अन्दर जाने और निरीक्षण करने से रोक दिया कि उनके पास किसी तरह कि अनुमति निरीक्षण से संबंधित नहीं मिली है. वहीं इसके बाद समिति के सदस्यों को बगैर निरीक्षण के बेरंग वापस लौटना पड़ा. 

इससे विधानसभा समिति के सदस्य काफी नाराज दिखे. समिति के सदस्यों ने जिले के अधिकारियों और वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई बात कही है. बोकारो में जिस तरह आज विधानसभा समिति सदस्यों के साथ निरीक्षण के दौरान बदसलूकी कि गई उससे साफ है कि सूबे में औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय प्रशासन पर सदन और सरकार का कोई डर नहीं है. वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट द्वारा पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें लगातार सदन को मिल रही थी.

जिला प्रशासन नहीं रहा मौजूद
इसको लेकर विधानसभा की पर्यावरण और प्रदूषण समिति निरीक्षण करने प्लांट पहुंची थी. इस बाबत पहले ही स्थानीय प्रशासन ने वेदांता प्रबंधन को जानकारी दे दी थी. इसके बावजूद निरीक्षण से रोका जाना विधानसभा समिति के विशेषाधिकार के हनन का मामला बनता है. ऐसा पहली बार हुआ है जब विधानसभा समिति को किसी प्लांट में निरीक्षण या प्रवेश करने से रोका गया है. घटना से नाराज विधानसभा समिति में सभापति और अन्य सदस्य काफी नाराज दिखे और जिला प्रशासन के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. 

क्या कहा समिति के सदस्य?
वहीं समिति के सदस्य  जीग्गा सुशरण होरो ने कहा कि, कंपनी में प्रदूषण को लेकर जो जानकारी मिली थी उसे देखने का आज मौका नहीं मिला. कई खामियां रास्ते में देखने को मिली है, लेकिन अंदर जाने नहीं दिया गया. वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बदतमीजी भी की, यहां जैसे लग रहा है कि अंग्रेजी हुकूमत चल रही है. जिले के अधिकारियों को कोई मतलब नहीं रह गया है. समिति के प्लांट में जाने की सूचना पहले दे दी गई थी. बावजूद इसके इस तरह की हरकत हुई और पुलिस का कोई भी अधिकारी समिति के साथ मौजूद नहीं था, जो एक गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कमेटी रिपोर्ट बनाकर विधानसभा को सौंपने का काम करेगी.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो- MLA लंबोदर महतो
वहीं इस मामले पर गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि, आज जिस तरीके से विधानसभा समिति के सभापति और सदस्यों का अपमान हुआ है. यह साफ तौर पर विधानसभा सदन का अपमान है. आज का दिन झारखंड विधानसभा समिति के लिए काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा, क्योंकि आज तक किसी भी विधानसभा समिति के साथ इस तरह की दुर्व्यवहार की घटना नहीं हुई थी. ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए.

क्या कहा वेदांता प्रबंधक ने?
वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के फैक्ट्री मैनेजर रविश शर्मा ने बताया कि, सिक्युरिटी अधिकारियों की गलती है और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्लांट गेट के अंदर समिति को प्रवेश करा दिया गया था, लेकिन बीच में सिक्योरिटी अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया. गलती हुई है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: इस गांव में लिव-इन में रह रहे थे 501 कपल, केंद्रीय मंत्री ने कर दिया कन्यादान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget