एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा में 5 बड़े विधेयक पास, गिग वर्कर्स को मिला सुरक्षा कवच, बीजेपी ने किया विरोध

Jharkhand Assembly News: मंगलवार को झारखंड विधानसभा में 5 अहम विधेयक पारित हुए. विश्वविद्यालय विधेयक, गिग वर्कर्स, कोचिंग संस्थानों और MSME से जुड़े बिल पास हुए.

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार का दिन राज्य सरकार के लिए बेहद अहम रहा. सदन में कुल 5 बड़े विधेयक पेश किए गए और लंबी चर्चा के बाद इन्हें ध्वनिमत से पारित भी कर दिया गया. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 की रही, जिसे लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

विश्वविद्यालय विधेयक पर टकराव

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने भोजनावकाश के बाद सदन में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 पेश किया. इस विधेयक का मकसद है चिकित्सा और कृषि विश्वविद्यालयों को छोड़कर बाकी सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान और व्यापक कानून बनाना.

लेकिन भाजपा ने इसका जोरदार विरोध किया. हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह विधेयक पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और इसका असली मकसद राज्यपाल की शक्तियों को कम करना है.

उन्होंने कहा, “यह राज्यपाल की शक्तियों को छीनने का प्रयास है. इसे प्रवर समिति के पास भेजा जाना चाहिए.” हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने यह मांग ध्वनिमत से खारिज कर दी.

जायसवाल के सवालों पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने जवाब दिया कि इस विधेयक को कई विभागों ने समीक्षा के बाद तैयार किया है. इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा. चर्चा पूरी होने के बाद विधेयक को ध्वनिमत से पास कर दिया गया.

इस विधेयक के तहत अब कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी, लेकिन यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा तय पात्रता मानदंडों के अनुसार होगी.

निजी कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों पर सख्ती

सदन ने शिक्षा से जुड़े दो और विधेयक झारखंड व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025 और झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025 को भी पास किया.

इन कानूनों का मकसद है निजी कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर रोक लगाना और छात्रों-वालिदेन से वसूली जाने वाली भारी-भरकम फीस में पारदर्शिता लाना. सरकार का कहना है कि इन विधेयकों से शैक्षणिक संस्थानों में हो रही शोषणकारी प्रथाओं पर लगाम लगेगी.

गिग वर्कर्स के लिए नया कानून

राज्य में पहली बार गिग वर्कर्स के लिए भी एक विशेष विधेयक लाया गया. श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड प्लेटफ़ॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण एवं कल्याण) विधेयक, 2025 सदन में पेश किया, जिसे पास कर दिया गया.

इस कानून के तहत अस्थायी काम करने वाले श्रमिकों जैसे डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और ऐप-आधारित सेवाओं में काम करने वालों को अब सामाजिक सुरक्षा मिलेगी.

इसमें दुर्घटना बीमा कवर, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान है. सरकार का कहना है कि यह कदम श्रमिकों को सुरक्षा कवच देने में मददगार साबित होगा.

MSME को बढ़ावा देने के लिए नया कदम

सदन ने चौथा बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 को मंजूरी दी. इस कानून का लक्ष्य है.  राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना. 

सरकार का दावा है कि इससे छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और निवेश का माहौल बेहतर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Latehar News: झारखंड पुलिस अभियान का बड़ा असर, लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर
झारखंड पुलिस अभियान का बड़ा असर, लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर
रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Jharkhand News: सरायकेला में LPG की कालाबाजारी, SDO की छापेमारी में बड़े नेक्सस का भंडाफोड़
झारखंड: सरायकेला में LPG की कालाबाजारी, SDO की छापेमारी में बड़े नेक्सस का भंडाफोड़
Jharkhand News: LPG संकट के बीच सरायकेला में हो रही थी गैस की कटिंग, जानें पूरा मामला
झारखंड: LPG संकट के बीच सरायकेला में हो रही थी गैस की कटिंग, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Embed widget