एक्सप्लोरर

Watch: रांची में पत्नी संग वोट डालने पहुंचे धोनी, लोगों का ऐसा था रिएक्शन

Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच रांची में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले फेज की वोटिंग जारी है. 43 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची में वोट डालने पहुंचे. 

महेंद्र सिंह धोनी के पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही उनके फैंस एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए. उन्होंने रांची में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. बता दें कि धोनी का घर रांची रिंग रोड पर है. उन्होंने वोट डालकर जागरूक नागरिक का संदेश दिया है.

 

झारखंड चुनाव के ब्रांड एंबेसडर हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी और उनके पूरे परिवार ने हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 380 पर दोपहर बाद वोट किया है. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखी. महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं.

43 सीटों पर वोटिंग जारी
बता दें झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 43 सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है. राज्य की 43 सीटों पर मतदान के लिए 15 हजार 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस चरण की सीटों में 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य हैं.

683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
कुल 1.37 करोड़ मतदाता 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम पर लिख रहे हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है. थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है. 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है. कई बड़ी हस्तियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर सुबह-सुबह मतदान किया है. 

पहले फेज में इन दिग्गजों की साख दांव पर
पहले चरण के चुनाव के जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, झारखंड सरकार के छह मंत्रियों डॉ रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व मंत्री सरयू राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार, राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election: क्या झारखंड में वापसी कर पाएगी BJP? पहले चरण के चुनाव के बीच चंपाई सोरेन का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget