एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: क्या झारखंड में वापसी कर पाएगी BJP? पहले चरण के चुनाव के बीच चंपाई सोरेन का बड़ा दावा

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. इसमें चंपाई सोरेन की भी सीट शामिल है, जहां उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में बीजेपी नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) के क्षेत्र सरायकेला में आज (13 नवंबर) वोटिंग हो रही है. मतदान करने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और यह दावा किया कि बीजेपी झारखंड में वापसी करेगी. चंपाई ने साथ ही कहा कि उन्होंने जेएमएम को बनाने में योगदान दिया था लेकिन उसे तोड़ा नहीं बल्कि अकेले ही निकले.

चंपाई सोरेन ने जेएमएम से बाहर निकलने पर कहा, ''मैं तो बोल के निकला था. मैं निकला रहा हूं. पार्टी को बनाने के लिए अपना खून-पसीना बहाया. उसको हम नहीं तोड़ेंगे. एक भी ईंट लेकर नहीं निकलेंगे. अकेले निकलेंगे.'' जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली थी जिसके कुछ दिनों बाद चंपाई ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

कोल्हान की 14 सीटें जीतेगा बीजेपी गठबंधन- चंपाई

कोल्हान की सीटों पर बीजेपी गठबंधन का कैसा प्रदर्शन रहेगा? मीडिया के सवाल के जवाब में चंपाई सोरेन ने कहा, "कोल्हान में 14 की 14 सीट बीजेपी गठबंधन ही जीतेगी, उसकी ही विजय है. इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है.'' कोल्हान के मुद्दे पर चंपाई सोरेन ने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में आएगी तो उस पर भी बात होगी. चंपाई  सोरेन ने कहा कि झारखंड में आज मुद्दा बांग्लादेशी घुसपैठिया, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है. यहां कृषि के क्षेत्र में काम नहीं हुआ है.

इन जिलों में आज कराया जा रहा है मतदान

चंपाई सोरेन ने साथ ही कहा, ''मैं कल से संथाल परगना और सिद्धू कान्हू की जमीन पर प्रचार करूंगा. हमें उसे घुसपैठियों से बचाना है.'' चंपाई सोरेन सरायकेला से चुनाव मैदान में हैं. राज्य की 81 में से 43 सीटों पर आज यानी 13 नवंबर को पहले चरण के तहत मतदान कराया जा रहा है. गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबागी, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांव और पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान कराया जा रहा है. 

चंपाई सोरेन ने सुबह के वक्त एक ट्वीट कर प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की. चंपाई ने लिखा, ''आज झारखंड विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में 43 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. राज्य में अपनी पसंद की सरकार चुनने का मौका पांच वर्षों में एक बार ही आता है. अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए मतदान अवश्य करें.''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: BJP के लिए कोल्हान चुनौती, अग्निपरीक्षा में पास हो पाएंगे चंपाई सोरेन?

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget