एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: ‘मैंने CM को हरा दिया था, इस बार एक छोटे मंत्री...’, JDU प्रत्याशी सरयू राय का बन्ना गुप्ता पर तंज

Jharkhand Election 2024: जेडीयू प्रत्याशी सरयू राय ने कांग्रेस के बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार इन्हें बचा रही है, नहीं तो जेल में होते. ऐसे मंत्री को हराना मुश्किल काम नहीं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. सभी प्रत्याशी बड़े जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी सरयू राय भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में वोट मांगने के लिए पहुंचे. वहीं एक सवाल के जवाब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा था तो सीएम को हरा दिया था. इस बार मैं एक छोटे मंत्री के खिलाफ चुनावी मैदान में हूं, जो भ्रष्टाचार और कई अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं.

सरयू राय ने आगे कहा, "सरकार इन्हें बचा रही है, नहीं तो जेल में होते. ऐसे मंत्री को हराना कोई मुश्किल काम नहीं है." सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा, "इनका एक ही आधार है समर्थन का, वो यहां अल्पसंख्यक समुदाय के करीब एक लाख वोट हैं, उसी पर वे निर्भर करते हैं, अपसंख्यक वोट एकमुश्त लेते हैं और बहुसंख्यक वोटों में जात और क्षेत्र के नाम पर बंटवारा कर देते हैं, यही इनकी साजिश रही है."

साथ ही उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे कमजोर लोगों की बस्तियां बसी हुई हैं, वे उन्हें डराते हैं और पुलिस भेजते हैं, उनपर एफआईआर करवा देते हैं, उनके हितों पर चोट करते हैं. ऐसे लोग हमसे कह रहे हैं कि हमें आगे मत करिए, हमारा नारा है चुपचाप सिलेंडर छाप. 

सरयू राय ने सरकार को भी घेरा
वहीं विपक्षी पार्टी के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद करार दिया. उन्होंने कहा कि जो भी हॉस्पिटल बनाए गए हैं, उनकी नींव एनडीए सरकार के समय रखी गई थी, काम हो जाने के बाद भीड़ के आगे नेता बनने की कोशिश की जा रही है. इनकी रूचि बिल्डिंग बनाने में हैं. जहां इलाज की जरूरत है, वहां इलाज नहीं हो रहा है.

जदयू प्रत्याशी ने कहा कि एनजीएम की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. ये इलाज नहीं सिर्फ बिल्डिंग बनाने की बात करते हैं, बिल्डिंग भी ऐसी बनाई है कि जिसमें पानी की व्यवस्था नहीं है. चार सालों में भी अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं करवाई गई ये सिर्फ लफाजी करते हैं.

यह भी पढ़ें: इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, रो पड़ीं सीता सोरेन! कहा- 'मेरे पति जीवित नहीं इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget