एक्सप्लोरर

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, रो पड़ीं सीता सोरेन! कहा- 'मेरे पति जीवित नहीं इसलिए...'

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव के बीच बीजेपी नेता सीता सोरेन ने जेएमएम के इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर रोते हुए प्रतिक्रिया दी- 'आदिवासी समुदाय उन्हें माफ नहीं करेगा'.

Sita Soren on Irfan Ansari: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच सियासी उठापटक चरम पर है. बीजेपी नेता सीता सोरे और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बीच की सियासी लड़ाई भी किसी से छुपी नहीं है. इस बीच सीता सोरेन अपने खिलाफ इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं. 

जामताड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन अपना नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले मीडिया को संबोधित कर रही थीं. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने बीते गुरुवार (24 अक्टूबर) ही अपना नामांकन पत्र भरा था और फिर सीते सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

'इरफान अंसारी को माफ नहीं करेगा आदिवासी समुदाय'
सीता सेरोन ने कहा, ‘‘जब से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई है, इरफान अंसारी मुझे निशाना बना रहे हैं. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने जो अपमानजनक टिप्पणी की, वह स्वीकार्य नहीं है. यह आदिवासी समुदाय की महिलाओं का अपमान है. आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’’

इतना ही नहीं, बीजेपी नेता सीता सोरेन ने रोते हुए कहा, "क्योंकि मेरे पति जीवित नहीं हैं, इसलिए इरफान अंसारी ने ऐसा कहा."

'झारखंड में बीजेपी करेगी इरफान अंसारी का विरोध'
सीता सोरेन जब रो पड़ीं तो उनके साथ मौजूद नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. कांग्रेस नेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि बीजेपी न केवल जामताड़ा में, बल्कि पूरे राज्य में इसका विरोध करेगी. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने शनिवार को इरफान अंसारी की टिप्पणी का संज्ञान लिया और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

साल की शुरुआत में ही बीजेपी आ गई थीं सीता सोरेन
मालूम हो, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन के छोटे बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और धन शोधन मामले में जेल जाने के बाद, मुख्यमंत्री पद को लेकर परिवार में मतभेद होने लगे थे. इसके बाद दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन इस साल की शुरुआत में बीजेपी में शामिल हो गई थीं. दुर्गा सोरेन, शिबू सोरेन के बड़े बेटे थे. 

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव से पहले AJSU को झटका, सरायकेला में जिलाध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget