एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट पर भी दिया बड़ा बयान

Jharkhand Election 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक हुई है. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने उम्मीदवारों की लिस्ट और बीजेपी की बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक के बाद लौटने पर पार्टी नेता चंपाई सोरेन ने कहा, ''ये बैठक राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है." बीजेपी उम्मीदवारों की सूची के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी.

झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी- चंपाई सोरेन

जब उनसे पूछा गया कि आप किस सीट से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा. पूरे झारखंड में हमारी हर जगह तैयारी है. हम बहुत ही मजबूती के साथ तैयार हैं. झारखंड में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी.''

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी क्या बोले?

उधर, बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक के बाद लौटने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''बैठक हो गई है. हमने बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति के सामने झारखंड की राजनीतिक स्थिति और उम्मीदवारों के बारे में अपनी बात रखी है. केंद्र को निर्णय करना है, जब अंतिम रुप से निर्णय हो जाएगा तो आपको (मीडिया) वहीं से सूचनाएं मिल जाएगी. 

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''हमने केंद्रीय नेतृत्व को सबकुछ बताने की कोशिश की है. आप सभी को घोषणाओं के लिए 1-2 दिन इंतजार करना पड़ सकता है. पार्टी तो हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है. पार्टी लगातार 365 दिन काम करती है और जनता के बीच में रहती है. कोई पॉलिटिकल पार्टी इतना काम नहीं करती है. आपलोगों को जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा.''

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में अदंरूनी कलह से बचने के लिए कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget