एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में अदंरूनी कलह से बचने के लिए कांग्रेस सख्त, पार्टी नेताओं को दी नसीहत

Assembly Elections 2024: कांग्रेस की हरियाणा में हार के पीछे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के बीच कड़वाहट और गुटबाजी को माना जा रहा है. यही वजह है कि पार्टी नेताओं को चेतावनी दी गई है.

Maharashtra-Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के अदंरूनी कलह के नतीजे को देखते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में ऐसे किसी भी जोखिम से बचने के प्रयास में है. शायद यही वजह है कि उसने अपने नेताओं को आपसी कलह से बचने और एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की नसीहत दी है. 

पार्टी की हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के पीछे की एक बड़ी वजह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं के बीच कड़वाहट और गुटबाजी को माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सभी राज्य नेताओं को किसी भी सहयोगी दल या उसके नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं बोलने की सख्त चेतावनी जारी की है.

कांग्रेस आलाकमान ने दी हिदायत
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की ओर से यह हिदायत दी गई है. कहा जा रहा है कि एक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं से कहा गया कि वे गैरजरूरी बयान देने से परहेज करें. महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के बीच सीट बंटवारे को लेकर इन दिनों बातचीत जारी है.

शिवसेना (यूबीटी) सीट बंटवारे में अपनी बड़ी भूमिका के साथ महाविकास आघाडी (एमवीए) की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भी पहले घोषित करने पर जोर दे रही है. सूत्रों ने कहा कि महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन के सहयोगी एक-एक सीट पर बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. बता दें महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए राज्यपाल ने नॉमिनेट किए 7 नाम, BJP-NCP और शिवसेना को इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget