एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 30 नेताओं को पार्टी से निकाला, उम्मीदवारों के लिए बन गए थे सिरदर्द

Jharkhand Election 2024: झारखंड में बीजेपी ने अपने बागी नेताओं पर एक्शन लिया है. बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड में अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को मंगलवार को निष्कासित कर दिया. बीजेपी के सभी बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. बयान में कहा गया है, ‘बीजेपी की नीतियों का उल्लंघन करके अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने और चुनाव लड़ने के कारण 30 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.’

पार्टी से निकाले गए नेताओं में चंद्रमा कुमारी (पलामी),  कुमकुम देवी (हजारीबाग), जूली देवी (दुमका), बलवंत सिंह (लातेहार), अरविंद सिंह (खरस्वां),  बांके बिहारी (हजारीबाग), चितरंजन साव (बोकारो) और हजारी प्रसाद साहू शामिल हैं. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.

कांग्रेस ने भी बागियों को पार्टी से निकाला
वहीं कांग्रेस ने भी तीन बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है. मुनेश्वर उरांव लातेहार से, इसराफिल अंसारी को गोमिया से और देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पांकी से पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है. 

NDA-इंडिया गठबंधन की अपनों ने बढ़ाई चुनौती
कई सीटों पर अपने ही एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की चुनौती बढ़ाते दिख रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ मसलन धनवर सीट पर झामुमो और सीपीआई-ML दोनों ने ही अपने प्रत्याशी उतारे हैं. JMM ने निजामुद्दीन अंसारी और सीपीआई-ML ने राजकुमार यादव को टिकट दिया है. यहां इंडिया गठबंधन का वोट बंटने की संभावना है.

इसी तरह पलामू की बिश्रामपुर सीट पर कांग्रेस और आरजेड़ी आमने-सामने है. इसके अलावा छतरपुर सीट पर भी दोनों दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. अपने सहयोगी दलों के उम्मीदवार ही अपनों का खेल खराब कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'चंपई सोरेन पीठ में छुरा घोंपने वाले...', झामुमो प्रत्याशी के लिए प्रचार में उतरे पप्पू यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget