एक्सप्लोरर

Ambulance Drivers Strike: रामगढ़ में एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानें वजह

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में सभी 108 एंबुलेंस के चालकों सहित ईएमटी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. इस हड़ताल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ में 108 एंबुलेंस के सभी ईएमटी (Emergency medical technician) और ड्राइवर ने सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहैं. हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के अनुसार सभी चालक और ईएमटी को पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं, जिससे उनमें आक्रोश है. उनका कहना है कि हम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चौबीसों घंटे जनता की सेवा के लिए हाजिर रहते हैं, लेकिन बदले में हमें क्या मिल रहा है.  

कर्मचारियों ने आगे कहा कि, कोरोना जैसे डरावने और बुरे हालात में भी हमने अपने परिवार का फिक्र किए बगैर लोगों की सेवा की और आज हम भुखमरी के कगार पर आ गए हैं, लेकिन हमारी समस्या को हल करने वाला कोई नहीं है. ऐसे में अब जब तक हमारे बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे. बता दें कि, मंगलवार से रामगढ़ जिले के सभी 108 एंबुलेंस के करीब 40 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वहीं रामगढ़ जिले के सिविल सर्जन ने इस स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों से बात करने और चालकों के मांग पत्र को सरकार को भेजने की बात कही है.

जल्द ही शुरू होगा दूसरे कंपनी का टेंडर

एंबुलेंस चालकों ने कहा कि इस स्थिति के कारण सभी कर्मी बेहद तनाव की स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी नौकरी खोने से डर से काम कर रहे थे, लेकिन जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड का टेंडर 17 अगस्त 2023 तक ही है, इसके बाद नई कंपनी के दूसरे एंबुलेंस काम करने लगेंगे. दूसरी कंपनी के एंबुलेंस रामगढ़ पहुंच भी चुके हैं और बहाली भी शुरू हो गई है. अब कंपनी के लोग डरा धमका रहे हैं कि अगर दूसरी कंपनी में गए तो किसी के वेतन का भुगतान नहीं होगा.

दरअसल, एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इस हालात में उन्हें अधिक कीमतों पर प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है. 108 एंबुलेंस से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलती है, लेकिन ड्राइवरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: Dumri Bypolls: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, जानें- कब आएगा रिजल्ट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget