एक्सप्लोरर

Chatra Acid Attack: झारखंड की एक और बेटी पर मनचले घर में घुसकर फेंका तेजाब, 95 फीसदी झुलसी छात्रा

Chatra News: झारखंड (Jharkhand) में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है. दुमका में अंकिता को जलाकर मार दिया तो वहीं अब चतरा में लड़की पर सोते हुए एसिड अटैक का मामला सामने आया है.

Jharkhand Chatra Acid Attack On Girl: झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा का हाल बेहाल है. पुलिस भले ही तमाम कोशिशें कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. एक तरफ जहां झारखंड (Jharkhand) की बेटी अंकिता (Ankita) की दर्दनाक मौत (Death) पर पूरा देश आंसू बहा रहा है वहीं, अब झारखंड के चतरा (Chatra) जिले में एक और बेटी पर एसिड अटैक (Acid Attack) का मामला सामने आया है. पीड़िता का नाम काजल (Kajal) है और वो जब अपने घर में मां के साथ सो रही थी तो एक सरफिरे ने उसके ऊपर एसिड डालकर उसे बुरी तरह जला डाला. 

सोते हुए डाला तेजाब 
पीड़िता की मां का कहना है कि, संदीप भारती नाम का लड़का बेटी पर जबरन बात करने का दबाव डाल रहा था. उसने धमकी दी थी कि अगर बात नहीं की तो तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे. बेटी काजल ने मां पूरी बात बताई तो अनहोनी की आशंका से थाने में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसी दौरान जब वो अपनी बेटी के साथ सो रही थीं तो संदीप भारती ने घर मे घुसकर बेटी पर तेजाब डाल दिया. 

लापरवाह बनी रही पुलिस 
पूरे मामले को लेकर पीड़िता के भाई  पंकज ने बताया कि संदीप भारती नाम का शख्स लगातार उसकी बहन को परेशान कर रहा था. थाने में भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस की तरफ से कहा गया कि, अपराधी को किसी तरह पकड़कर ले आओ. वहीं, पीड़िता को अस्पताल पहुचने वाले समाजसेवी बुल्लू गोप ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है. घर में दरवाजा तक नहीं है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि, बच्ची के ऊपर एसिड डालकर जला दिया गया है वो आनन-फनान में उसे अस्पताल ले कर पहुंचे. 

'ऐसे लोगों की मानसिकता से हैरान हूं'
वहीं, अस्पताल में भर्ती पीड़िता को देखने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोगों की मानसिकता से हैरान हूं, कैसे कोई इतना नीचे गिर सकता है. उन्होंने बताया की ये इतना भयावह है कि उस बच्ची को देखने के बाद शरीर का रोआ-रोआ खड़ा हो गया. उन्होंने इलाज के लिए टीम का गठन करते हुए सर्जरी के हेड, आंखों के हेड और प्लास्टिक सर्जरी के हेड डॉक्टरों की टीम बनाई है हर आधे घंटे पर डॉक्टरों को मरीज की देखभाल करने का आदेश दे दिया गया है. विशेष कानून के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस पर जरूर कदम आगे बढ़कर कानून बनाने के बारे में सोच रही है.

ये भी पढ़ें:

BJP नेता सीमा पात्रा ने घरेलू मेड पर किए जुल्म, गरम तवे से दागा, मुंह से साफ कराया पेशाब, तोड़ दिए दांत 

Dumka Death Case: छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में CID ने शुरू की जांच, जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget