एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोडरमा में दर्दनाक हादसा, पंचखेरो बांध में नाव पलटने से 3 परिवारों के 8 लोग डूबे

Koderma News: कोडरमा के पंचखेरो जलाशय में नौका विहार कर रहे 3 परिवारों के 8 लोग नाव (Boat) डूबने के कारण अभी तक लापता हैं. डूबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है. 

Jharkhand Koderma Accident: कोडरमा (Koderma) जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पंचखेरो जलाशय में रविवार दोपहर नौका विहार कर रहे 3 परिवारों के 8 लोग नाव (Boat) डूबने के कारण अभी तक लापता हैं. हालांकि, नाव पर सवार 2 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. कोडरमा के नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा एवं उत्तरी पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बांध के जलाशय में नाव डूबने के बाद नाविक रोहित कुमार और यात्री प्रदीप सिंह तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन नाव पर सवार 3 परिवारों के 8 लोग अभी तक लापता हैं.

नौका विहार करते समय हुआ हादसा 
हादसे में सुरक्षित बचे 40 वर्षीय प्रदीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पलक कुमारी (14), उनका बेटा शिवम कुमार (12) सीताराम यादव (40), सेजल कुमारी (12), हर्षल कुमार (14), छोटी कुमारी (6), राहुल कुमार (16) और अमित कुमार सिंह (16) बांध में डूब गए. सभी राजधनवार थाना क्षेत्र के ग्राम खेतो पंचायत चन्दरखो जिला गिरिडीह के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि तीनों परिवार रविवार को पंचखेरो बांध के जलाशय में नौका विहार कर रहे थे, उसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और वो डूब गई. उन्होंने बताया कि वो और नाव चालक रोहित कुमार (16) तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहे.

फरार है नाव चालक 
मौके पर पहुंची मरकच्चो पुलिस प्रदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई है. पुलिस ने बताया कि नाव चालक रोहित बांध से निकलने के बाद से फरार है. घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा के उपायुक्त आदित्य आनन्द, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अशोक सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, मरकच्चो प्रमुख विजय कुमार सिंह, मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव, नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा उत्तरी पंचायत मुखिया रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे. उपायुक्त आदित्य आनन्द ने बताया कि डूबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चला है.

ये भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: कांग्रेस को झटका, JMM ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान  

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान से भड़की BJP, राहुल और सोनिया गांधी के फूंके पुतले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget