एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान से भड़की BJP, राहुल और सोनिया गांधी के फूंके पुतले

Ranchi BJP Protest: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार के दिए गए बयान पर झारखंड बीजेपी के नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया है.

Jharkhand BJP Protest: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर (Congress) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार (Ajay Kumar) के बयान पर बीजेपी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. झारखंड प्रदेश बीजेपी ने अजय कुमार के बयान को आदिवासी विरोधी और अलोकतांत्रिक बताते हुए बृहस्पतिवार शाम को रांची (Ranchi) में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पुतला दहन किया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घटिया बयान से आज पूरे देश को पता चल गया कि उनके भीतर आदिवासियों के प्रति कितनी घृणा है.

'कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है'
दीपक प्रकाश ने कहा कि अजय कुमार के बयान से कांग्रेस का चाल, चरित्र और आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है. महानगर बीजेपी अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समेत अन्य ने भी अजय कुमार पर जमकर निशाना साधा. इससे पूर्व बीजेपी, रांची महानगर के सभी 17 सांगठनिक मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए हरमू मैदान पहुंचे और पुतले फूंके.

अजय कुमार का बयान 
बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) से पहले कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अजय कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि, एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू "भारत की एक बहुत ही बुरी फिलोसफी" का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी उम्मीदवारी को "आदिवासियों का प्रतीक" नहीं बनाया जाना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा था कि, "यह सिर्फ द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है. यशवंत सिन्हा भी एक अच्छे उम्मीदवार हैं. हमारे पास राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हैं. फिर हाथरस जैसा कांड हुआ. क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की स्थिति और खराब हो गई है," कांग्रेस नेता के बयान पर झारखंड बीजेपी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.  

ये भी पढ़ें: 

Presidential Election 2022: कांग्रेस को झटका, JMM ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान  

Dhanbad: गार्ड-हेल्पर की नौकरियों के लिए कतार में लगे बीटेक-पीजी डिग्रीधारी युवक, 5 से 10 हजार है पगार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget