एक्सप्लोरर

कैमरून में फंसे 27 और श्रमिकों को झारखंड लाया गया वापस, कार्रवाई के डर से कंपनी ने किया बकाए का भुगतान

Jharkhand News: झारखंड श्रम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद कंपनी ने श्रमिकों के बकाए वेतन का भुगतान कर दिया है.

Jharkhand Latest News: झारखंड सरकार ने गुरुवार (2 जनवरी 2025) को कहा कि अफ्रीका के कैमरून में फंसे 27 और श्रमिकों को स्वदेश वापस लाया गया कैमरून में फंसे 47 श्रमिकों में से 11 को 30 दिसंबर को झारखंड लाया गया था. सरकार ने कहा है कि शेष 9 श्रमिक शुक्रवार को इंडिया वापस आ जाएंगे.

इस बीच झारखंड सरकार ने अफ्रीकी देश में फंसे प्रदेश के 47 श्रमिकों को वेतन का भुगतान न करने के आरोप में मुंबई स्थित एक कंपनी और कुछ बिचौलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 27 और प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया 11 को पहले ही वापस लाया जा चुका है, जबकि शेष शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे."

श्रमिकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज 

दरअसल, महीने की शुरुआत में श्रम आयुक्त ने सोरेन के निर्देश पर हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह पुलिस स्टेशनों में बिचौलियों और नियोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिन्हें शिकायत मिली थी कि इन श्रमिकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. 

कंपनी ने किया बकाए वेतन का भुगतान 

श्रम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि झारखंड सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद श्रमिकों को वेतन का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है नियंत्रण कक्ष की टीम लगातार अधिकारियों, कंपनी और श्रमिकों से ईमेल और फोन के जरिए संपर्क कर रही है. श्रमिकों को कुल बकाया राशि 39.77 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है.

नियोक्ताओं और बिचौलियों ने नहीं किया नियमों पालन 

इसमें आरोप लगाया गया है कि नियोक्ताओं और बिचौलियों ने इन श्रमिकों को अंतर-राज्यीय प्रवासी श्रमिक (रोजगार और सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 1979 के तहत पंजीकृत किए बिना और आवश्यक लाइसेंस प्राप्त किए बिना कैमरून भेज दिया. श्रम विभाग के बयान में कहा गया है कि सरकार ने अन्य दस्तावेजों के अलावा श्रमिकों के अनुबंध और वेतन का विवरण मांगा है विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया गया है.

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में कितनी मिली सफलता? पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget