एक्सप्लोरर

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में कितनी मिली सफलता? पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ एक्शन को लेकर आंकड़े जारी किए हैं. पुलिस ने कहा कि साल 2024 में 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.

Jharkhand Police Action Report 2024: झारखंड पुलिस ने दावा किया है कि उसने 2024 में वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की और उनके प्रमुख नेताओं सहित 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि विशेष क्षेत्र समिति (एसएसी) का एक सदस्य, दो जोनल कमांडर, छह उप-जोनल कमांडर और छह क्षेत्र कमांडर को गिरफ्तार किया गया.

महानिरीक्षक (आईजी) (अभियान) एवी होमकर ने बताया कि पुलिस ने एसएसी सदस्य जया दी उर्फ चिंता, 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर शंभू गंझू उर्फ रवि गंझू और 10 लाख रुपये के इनामी सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि भाकपा (माले) से अलग हुए समूह तृतीय प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के कई उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आदेश कुमार गंझू, सबिता शर्मा उर्फ राजा जी और अन्य शामिल हैं. इन उग्रवादियों पर कुल 36 लाख रुपये का इनाम है.

खतरनाक माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण

पुलिस ने इस साल के दौरान विभिन्न आपराधिक गिरोहों के 154 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है.  उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2024 में 24 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें चार जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर, तीन एरिया कमांडर और एक सदस्य शामिल हैं.’’ उन्होंने कहा कि पुलिस मुठभेड़ों में नौ माओवादी मारे गए, जबकि अधिकारियों ने 123 हथियार बरामद किए.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि उसने 246.40 किलोग्राम विस्फोटक और 13.39 लाख रुपये की उगाही गई राशि जब्त की. इसके अलावा, माओवादियों द्वारा लगाए गए 239 ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ को पुलिस ने नष्ट कर दिया. 

अलकायदा के आतंकवादी को किया गया गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने साइबर अपराध के 1,295 मामले दर्ज किए, जिनमें 971 गिरफ्तारियां हुईं.  पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में संलिप्त 1,362 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.  पुलिस ने दावा किया कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी अलकायदा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में कुएं से युवक को बचाने गए 4 और लोगों की मौत, पत्नी से विवाद के बाद उठाया था ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget