एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में NCP के इकलौते विधायक कमलेश सिंह पर चलेगा दलबदल का केस, जानें- पूरा मामला

Jharkhand Politics: अजित पवार के गुट की एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह के खिलाफ झारखंड में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. उनके खिलाफ झारखंड में दल-बदल की शिकायत की गई है.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) के खिलाफ दलबदल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है. कमलेश सिंह झारखंड विधानसभा में हुसैनाबाद सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह एनसीपी के अजीत पवार (Ajit Pawar) गुट के साथ चले गए हैं.

इस पर एनसीपी शरद पवार (Sharad Pawar) गुट के महाराष्ट्र के विधायक जितेंद्र अव्हाड ने उनके खिलाफ झारखंड विधानसभा के स्पीकर के पास दल-बदल की शिकायत की थी. इसी शिकायत के आलोक में स्पीकर का ट्रिब्यूनल इस मामले में 12 अक्टूबर को पहली सुनवाई करेगा. इसकी सूचना कमलेश सिंह के अलावा शिकायतकर्ता को भी भेज दी गई है. स्पीकर ट्रिब्यूनल ने दोनों पक्षों को पहली सुनवाई में उपस्थित होकर मौखिक या लिखित रूप में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब देने को कहा है.

पार्टी लाइन से हटकर काम करने के आरोप
स्पीकर को भेजे शिकायत पत्र में महाराष्ट्र के एनसीपी (शरद गुट) के विधायक जितेंद्र ने कहा था कि कमलेश सिंह पार्टी लाइन से अलग हट कर काम कर रहे हैं. वह पार्टी के नीति-सिद्धांत के विपरीत काम कर रहे हैं. ऐसे में उनके खिलाफ संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के मामले में कार्रवाई की जाए. इस मामले में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने विधायक कमलेश सिंह को लिखित रूप में 27 सितंबर तक अपना पक्ष रखने को कहा था. इस पर जवाब देते हुए कमलेश सिंह कहा है कि वह अजीत पवार गुट में हैं, क्योंकि यही असली एनसीपी है.

अजित पवार ने दी यह दलील
इधर, अजित पवार गुट की ओर से भी स्पीकर को अवगत कराया गया है कि एनसीपी विधायक कमलेश सिंह उनके साथ हैं. अजीत पवार गुट ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा है कि उनके खिलाफ दलबदल का मामला नहीं चलाया जा सकता, क्योंकि फिलहाल एनसीपी से संबंधित मामला चुनाव आयोग में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: पूर्व सीएम रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा- ‘एसटी सर्टिफिकेट उन्हें जारी हो जो…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget