एक्सप्लोरर

JCECEB Engineering Admission 2021: झारखंड के 11 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 3475 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक जमा होंगे फॉर्म?

JCECEB Engineering Admission 2021:  झारखंड के 11 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू है.

JCECEB Engineering Admission 2021: झारखंड के 11 सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स (JEE Mains) परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सफल परीक्षार्थियों को मेरिट लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए 3 नवंबर तक आवेदन का समय दिया गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने इस बाबत सूचना जारी कर दिया है.

झारखंड के 11 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

जारी सूचना के मुताबिक इस साल राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 3475 सीटें उपलब्ध हैं. मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद बोर्ड की ओर से एडमिशन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सूचना में बताया गया है कि मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन में अगर किसी तरह की त्रुटि रह जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए आवेदकों को चार से छह नवंबर तक का समय दिया जायेगा. आवेदन के लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़ा जाति वर्ग के आवेदकों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी (SC-ST) और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 250 रुपये का शुल्क तय किया गया है.

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर आगामी 10 नवंबर को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (Provisional Merit List) जारी कर दी जायेगी. लिस्ट में किसी तरह की आपत्ति होने पर 10 से 11 नवंबर तक शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी. फाइनल मेरिट लिस्ट का प्रकाशन आगामी 14 नवंबर को जारी किया जायेगा और उसके बाद सफल आवेदक आवंटित संस्थानों में ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे. 

नाम शामिल कराने के लिए 3 नवंबर तक आवेदन का है समय

सूचना के मुताबिक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों बीआईटी सिंदरी में 680 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हजारीबाग में 210 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा. इसी तरह निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में रामगोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा में 336, गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस बोकारो में 300, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में 210, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 174, केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद में 420, आरवीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 350, कैंब्रियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 390, डीएवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू में 180 और मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर में 225 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा.

Shiv Sena attacked on BJP: शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- बीजेपी खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का आका मानती है

आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति, देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget