एक्सप्लोरर

Jamshedpur: 5 माह से फरार CGPC के पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार की नोंक पर दुष्कर्म का आरोप

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि मुखे पर हथियार की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है.

Gurmukh Singh Arrested: जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है. गुरमीत सिंह मुखे पर पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म और आपत्ति यौनाचार करने का आरोप लगा था और उसके बाद से गुरमुख सिंह मुखे फरार चल रहा था.

पुलिस को खबर मिली कि जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल में मुखे यहां वेश और नाम बदलकर इलाज करा रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में उसे प्रस्तुत किया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस के हाथ आया फरार दुष्कर्म का आरोपी

आपको बता दें कि जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली एक महिला ने मुखे के खिलाफ हथियार के बल पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार मुखे की तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुखे बारीडीह मर्सी अस्पताल में इलाजरत है. जिस पर पुलिस ने मर्सी अस्पताल में दबिश दी जहां से मुखे को गिरफ्तार किया गया है. काफी दिनों से फरार चल रहा मुखे आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. दरअसल जमशेदपुर की रहने वाली एक महिला ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कदमा थाने में उसे खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

हथियार की नोंक पर करता रहा दुष्कर्म

महिला ने बताया था कि वह अपना पारिवारिक विवाद लेकर न्याय के लिए मुखे के पास उसके दफ्तर पहुंची थी. इस सिलसिले में महिला का मुखे के घर आना-जाना भी शुरू हो गया. महिला का आरोप है कि इस दौरान मुखे लगातार पिस्तौल की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा जिसका महिला ने एक दिन वीडियो बना लिया. महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस को वह वीडियो भी दिखाई थी. पुलिस के मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी गुरमुख सिंह मुखे फरार हो गया था जिसे अब पुलिस ने जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: पुलिस जल्द ही नए हथियारों से होगी लैस, हेंमत सोरेन सरकार ने किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget