एक्सप्लोरर

बिहार में SIR का जिक्र कर BJP पर भड़के CM हेमंत सोरेन, 'NDA कई राज्यों में...'

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसआईआर के मसले पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए एनडीए को घेरा है. सीएम सोरेन ने सोमवार (01 सितंबर) को आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के नाम पर लोगों के अधिकार छीन रही है और मतदाता सूची सत्तारूढ़ गठबंधन की इच्छानुसार तैयार की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि फूट डालो और राज करो की नीति से NDA कई राज्यों में काबिज है.

बिहार में कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के समापन पर पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता ने एनडीए सरकार पर 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाने का आरोप लगाया और सभी 'इंडिया ब्लॉक' घटकों से सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया.

हेमंत सोरेन ने BJP पर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप

उन्होंने बीजेपी पर राज्य सरकारों को गिराने के लिए 'वोट चोरी' और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त होने का भी आरोप लगाया. हेमंत सोरेन आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''बीजेपी विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.'' उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा वोट हमारे संविधान की रक्षा करता है.

'फूट डालो और राज करो की नीति से NDA कई राज्यों में काबिज'

झारखंड के सीएम ने ये भी कहा, ''वर्षों से आदिवासी, दलित, पिछड़ा, किसान, मजदूर वर्ग को शोषण का शिकार होने को मजबूर किया गया है. मगर हमने एकजुट होकर ही शोषकों पर विजय पायी है. फूट डालो और राज करो की कुनीति के कारण मौजूदा एनडीए सरकार देश और विभिन्न राज्यों में काबिज है. धनबल के दम पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर लोगों को, जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का यह काम करते हैं.''

वोट चोरी के आरोपी रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं- हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा, ''इसलिए साथियों, आज वोट चोरी की बात हो रही है. यह चोरी आज से नहीं चल रही है. बड़े भाई राहुल गांधी जी ने बहुत पहले से इसके खिलाफ मुहिम चला रखी है. आज वोट चोरी के आरोपी रंगे हाथ पकड़े भी जा चुके हैं. आपके सामने उन लोगों को पर्दाफाश किया जा रहा है.''

'अगर आज नहीं चेते तो फिर दोबारा मौका नहीं मिलेगा'

सीएम सोरेन ने आगे कहा, ''ये जो वोट है, ये किसी पार्टी का नहीं है. ये वोट देश का वोट है. इस वोट के माध्यम से देश और संविधान बचता है, टूटता है. 2014 में कुछ चालाक और चतुर लोगों ने धनबल के दम पर सत्ता हासिल कर ली. 2014 से जिस तरीके से इस देश को इन लोगों ने तबाह किया है, अगर आज नहीं चेते तो फिर दोबारा आपको कभी चेतने का मौका नहीं मिलेगा. 

'जब जब हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, हम विजयी हुए'

उन्होंने ये भी कहा, ''चाहे वो नोटबंदी की बात हो, चाहे कोरोना काल की बात हो, चाहे प्राकृतिक आपदा की बात हो, मुझे लगता है आजादी के बाद जितने लोग इस देश में नहीं मरे, ये 2014 से लेकर अब तक उससे कई गुना ज्यादा लोग मारे गए. चाहे वो किसान हों, मजदूर हो. आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के लोगों का तो कहना ही क्या है, इन पर तो युगों-युगों से शोषण होते आया है. जब जब हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है, हम विजयी हुए हैं.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget