एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार, किस पर कितना था इनाम?

Jharkhand Naxalite News: रांची में 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, इनमें पांच पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस का कहना है कि यह अभियान शांति स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है.

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को नौ नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. इनमें पांच इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे.

सबसे बड़ा नाम जोनल कमांडर रविंद्र यादव का है, जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज थे. उसने आत्मसमर्पण के समय दो एके-47 राइफल, तीन अन्य राइफलें और 1241 कारतूस पुलिस को सौंपे.

इसके अलावा सब-जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव, जो 10 मामलों में वांछित था और जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने भी एक एके-47 और 256 कारतूस के साथ हथियार डाले.

सब-जोनल कमांडर बलदेव गंझू (पांच लाख इनामी, नौ मामले दर्ज), मुकेश राम यादव (पांच लाख इनामी, 21 मामले दर्ज) और पवन उर्फ राम प्रसाद (तीन लाख इनामी, तीन मामले दर्ज, एक राइफल बरामद) ने भी आत्मसमर्पण किया.

एरिया कमांडर भी किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार एरिया कमांडरों में ध्रुव (तीन मामले दर्ज, एक राइफल), विजय यादव (दो मामले दर्ज, एक राइफल), श्रवण सिंह (दो मामले दर्ज, एक एके-47, एक राइफल और 131 राउंड कारतूस) और मुकेश गंझू (दो मामले दर्ज, एक एके-47, एक राइफल और 154 राउंड कारतूस) ने पुलिस के सामने सरेंडर किया.

पुलिस और प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार पुनर्वास योजनाएं चला रही है. अधिकारियों का कहना है कि इससे संगठन की कमर टूटेगी और ग्रामीण इलाकों में विकास की गति बढ़ेगी.

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget