एक्सप्लोरर

Jharkhand News: फ्लोर टेस्ट में हिस्सा ले पाएंगे हेमंत सोरेन, PMLA कोर्ट ने दी इजाजत

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम विधायक हेमंत सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में होने जा रहे फ्लोर टेस्ट में हिस्सा ले सकेंगे क्योंकि उन्हें कोर्ट की तरफ से अनुमति मिल गई है.

Jharkhand Politics: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को झारखंड विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट (Floor Test) में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है. उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट ने इसकी इजाजत दी है. दरअसल, जेएमएम के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने शुक्रवार को नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली. उनके अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम (Alamgir Alam) और आरेजडी के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. अब शपथ ग्रहण के बाद 5 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा. शपथ ग्रहण से पहले चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन वाला एक वीडियो भी जारी किया था. 

चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया गया है. विधायकों को भले ही टूट-फूट की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस शासित राज्य भेजा गया हो लेकिन सीएम चंपई सोरेन ने यह दावा किया है कि वह फ्लोर टेस्ट में सफल होंगे. उन्होंने साथ ही हमलावर अंदाज में कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिए परियोजनाएं लेकर आए, जिससे हताश होकर ही विपक्ष ने झूठे आरोप में उन्हें फंसाया है. बता दें कि मौजूदा सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है. 

नौ समन के बाद हेमंत सोरेन को किया गया था अरेस्ट
हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है. उन्हें ईडी ने 9 बार समन भेजा था जिसमें आखिर के दो समन में वह ईडी की पूछताछ में शामिल होने के लिए राजी हुए थे. हालांकि गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और चंपई सोरेन को नया सीएम चुना गया था. चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी लेकिन इस याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि मामले में पहले हाई कोर्ट का रुख करना चाहिए. , 

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: फ्लोर टेस्ट पर CM चंपई सोरेन बोले- 'हम 5 तारीख को सफल होंगे, गठबंधन मजबूत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget