एक्सप्लोरर

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को राहत नहीं, ED हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ी

Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. पीएमएलए कोर्ट ने उनकी ईडी की हिरासत को बढ़ा दिया है. उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.

Jharkhand Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को कोर्ट ने तीन दिनों की ED हिरासत में भेज दिया है. पीएमएलए के विशेष जज राजीव रंजन ने सोरेन को तीन दिन की ईडी रिमांड में भेजा है. जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की स्पेशल कोर्ट ने दो बार ईडी को उनकी रिमांड दी थी. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम को हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 5-5 दिन का वक्त दिया गया था.

उधर, झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने को लेकर चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए वक्त देने की अपील की गई है. ईडी की इस मांग को अदालत ने मान लिया है. 

अब कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई और फाइनल डिस्पोजल के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की गई है। इसके पहले बीते 5 फरवरी को इस याचिका पर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच ने सुनवाई करते हुए ईडी से 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा था।सोरेन ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी ने उनके खिलाफ झूठे आरोप में मुकदमा किया है। उनकी गिरफ्तारी के पीछे भी कोई ठोस आधार नहीं है। सोरेन को विगत 31 जनवरी को एजेंसी ने जमीन घोटाले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह एजेंसी की रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।गौरतलब है कि सोरेन ईडी की कार्रवाई के खिलाफ 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी एसएलपी दाखिल की थी, लेकिन जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने हेमंत सोरेन को पहले झारखंड हाईकोर्ट जाने को कहा।

ये भी पढें: Jharkhand: पलामू में 456 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शिलान्यास, CM चंपई बोले- 'हम हेमंत की सोच को आगे बढ़ाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget