एक्सप्लोरर

Jharkhand: हजारीबाग में मेले के दौरान वज्रपात से मातम में बदला जश्न, 15 घायल, दो की मौत

Hazaribagh News: जगरनाथ धाम स्टेडियम में मेले का आयोजन किया गया. वहां जमकर बारिश हुई जिसमें 15 लोग घायल हुए थे जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो व्यक्ति गंभीर स्थिति में बताए जा रहें हैं.

Jharkhand News: हजारीबाग के जगरनाथ धाम स्टेडियम में हर बार की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया. दूर-दराज से लोग मेले को देखनें के लिए आते है. इस बार हजारीबाग के मेले में तेज बारिश हुई. बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर दी लेकिन कुछ लोगों के लिए इस बार की बारिश काल साबित हुई. वज्रपात से लगभग 15 लोग घायल हुए थे जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो व्यक्ति गंभीर स्थिति में बताए जा रहें हैं. सभी घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है . मृत होनें वालों में एक की पहचान मंदिर के पुजारी के पुत्र के रूप में हुई वही एक की पहचान नहीं हो पाई है. 

मेले में छा गयी उदासी 

हजारीबाग के सिल्वार पहाड़ी पर प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीय को रथ मेला का आयोजन होता है. आयोजन में भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण के अलावा शहर से भी लोग जुटते हैं आज(20 जून)  मेला के दूसरे पहर में जोरों की बारिश शुरू हुई . बारिश से गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन वज्रपात ने मेला के जश्न को मातम में बदल दिया . आपको बता दें कि वज्रपात से लगभग 15 लोग घायल हुए थे जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और दो व्यक्ति गंभीर स्थिति में बताए जाते हैं . हालांकि हजारीबाग सदर के अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने अब तक 8 लोगों के घायल होने एवं दो लोगों के मृत्यु होने की आधिकारिक पुष्टि की है . इस घटना से पूरे मेला क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है . ऐसी स्थिति में आसपास के लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए और हजारीबाग के जनप्रतिनिधि गण घटनास्थल एवं अस्पताल का दौरा कर रहे हैं सभी घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है.

Dumka: गोली मारकर महिला की हत्या, फिर बंद पड़े पत्थर खदान में शव को बोरे में बांध कर फेंका

सिलवार जगरनाथ धाम रथ मेला मे उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग के सदर प्रखंड के अंतर्गत जगरनाथ धाम स्टेडियम में हर साल की भांति आषाढ़  द्वितीय के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. भगवान जगरनाथ बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के दर्शन एवं पूजा पाठ के लिए मंदिर का पट भक्तों के लिए सुबह 4 बजे खोल दिया गया. रथ यात्रा महोत्सव के भव्य जनसैलाब दिन भर देखा गया. मेला  मे डिज्नीलैंड एक से एक झूला बच्चों के लिए कई मनोरंजन का व्यवस्था था . मेला में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन के द्वारा महिला पुलिस को भी तैनात किया गया था. मेला में कई जगह सीसी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा लगाया गया था. भगवान जगरनाथ की रथ को खींचने के लिए अफरा तफरी मचा हुआ था ,फिर भी श्रद्धालुओं ने अपनी मौका नहीं गमाया और रथ को मौसी वाडी पहुंचाया गया . जिसके बाद एक दुखद घटना घटी, जगन्नाथ धाम मंदिर परिसर में आज वज्रपात होने से 12 लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया . आपको बता दें की 2 लोगों की मौत हो गई वही मृत होने वाले में मंदिर के पुजारी विजय पांडे का पुत्र वही एक की पहचान नहीं हो पाई है . यह भी बता दें की 2 की स्थिति गंभीर है, वही ग्राम मेरु के पूर्णाडिह मे भी वज्रपात से 2  लोग घायल हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget