एक्सप्लोरर

हजारीबाग में कुएं से युवक को बचाने गए 4 और लोगों की मौत, पत्नी से विवाद के बाद उठाया था ये कदम

Hazaribagh News: हजारीबाग के SDPO बी.एन. प्रसाद के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर सुंदर करमाली ने मोटरसाइकिल कुएं में फेंक दी. उसके बाद करमाली बाइक निकालने गया और ये हादसा हो गया. 

Hazaribagh News Today: झारखंड के हजारीबाग में एक कुएं में पांच लोगों की डूबकर मौत से इलाके में कोहराम मच गया. दरअसल, कुएं से एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे 4 लोगों समेत 5 शख्स की मौत इस हादसे में मौत हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है. लोकल थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

हजारीबाग के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरही पुलिस थाने की सीमा के तहत सरवाहा गांव में उस दौरान यह दुर्घटना हुई, जब सुंदर करमाली (27) नामक व्यक्ति ने पत्नी रूपा देवी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर आपनी बाइक कुएं में फेंक दी. फिर, वह उसे निकालने के लिए कुएं में गया था, लेकिन वो कुएं से बाहर नहीं आया.

 पत्नी से विवाद के बाद हुई ये घटना 

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी.एन. प्रसाद ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर सुंदर करमाली ने पहले अपनी मोटरसाइकिल कुएं में फेंक दी. इसके बाद वह अपनी गाड़ी निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन वह वापस नहीं आ सका. 

4 बचाने वाले भी कुंए से वापस नहीं लौटे 

करमाली की पत्नी रूपा की ओर से उसे बचाने की आवाज सुनने के बाद 4 लोग घर से बाहर आए. उन्होंने सुंदर को बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी कुंए से वापस नहीं आ सका. कुएं के अंदर ही सभी की मौत हो गई. 

हजारीबाग पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान राहुल करमाली, विनय करमाली, पंकज करमाली और सूरज भुइयां के रूप में की है. सभी की उम्र 25 से 28 के बीच बताई जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस ने कुएं को कब्जे में लिया 

हजारीबाग पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुएं को ढक दिया गया है. पुलिस ने उसके आसपास आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. चरही पुलिस थाने के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस में सांस लेने के कारण उनकी मौत हुई. उन्होंने बताया, ‘‘मौतों के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है.’’

साल के पहले दिन चर्चित विधायक जयराम महतो ने की शहीद सुनील महतो की मां से मुलाकात, कहा- 'जब भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget