एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना? राज्यपाल ने दो टूक में दिया जवाब

Jharkhand Politics: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर समन जारी किया है. उनसे 29 या 31 जनवरी को मिलने के लिए समय मांगा गया था लेकिन वह दिल्ली का दौरा कर रहे हैं.

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ईडी का समन मिलने के बाद वह राज्य के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम सोरेन 27 जनवरी की रात को दिल्ली रवाना हो गए हैं. जबकि राज्य में सीएम सोरेन के  निर्धारित कार्य़क्रम को बिना किसी स्पष्टीकऱण दिए रद्द कर दिया गया है. राज्यपाल ने कहा, ''मैं संविधान के संरक्षक के रूप में पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यह राज्यपाल का काम है, मैं कर रहा हूं. ''

पत्रकारों ने राज्यपाल राधाकृष्णन से पूछा कि राज्य में जो हालात हैं ऐसे में क्या राजभवन के लिए सभी विकल्प खुले हैं? राज्यपाल ने कहा कि जब जरूरत होगी हम उस पुल को पार कर लेंगे. वहीं, झारखंड राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना के बारे में पूछने पर राधाकृष्णन लने कहा कि यह केवल अनुमान है और राजनीतिक दलों को इसमें नहीं पड़ना चाहिए. सीएम सोरेन द्वारा ईडी की पूछताछ से बचने के सवालों पर राज्यपाल ने कहा कि ''मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. हमें ऐसी स्थिति बनने नहीं देनी चाहिए कि हम कानून से बड़े बन जाएं. अगर वह आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो कल जवाब देना होगा.'' राज्यपाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, '' राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं हैं, मैं यह कई बार जाहिर कर चुका है. कदम उठाने की जरूरत है.''

सीएम आवास, राजभवन की बढ़ाई गई सुरक्षा
इस बीच सीएम सोरेन के आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने बताया कि राजभवन, ईडी दफ्तर, केंद्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रांची में सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि भीड़ से बचा जा सके. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. उधर, सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली स्थित सीएम के आवास पहुंची है. ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछा था कि वह 29 या 31 को उपलब्ध होंगे या नहीं. सोरेन ने इसका जवाब नहीं दिया था जबकि वह 27 तारीख को दिल्ली पहुंच गए. दूसरी तरफ उनकी पार्टी जेएमएम के कार्यकर्ता ईडी के समन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने पूछताछ के लिए ED को 31 जनवरी का दिया समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
Jharkhand News: एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget